फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raw slips worth Rs 30,000 found in Radaur Napa

Yamuna Nagar News: रादौर नपा में मिलीं 30 हजार की कच्ची पर्चियां

Fri, 06 Oct 2023 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Oct 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Raw slips worth Rs 30,000 found in Radaur Napa
रादौर। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने रादौर नगरपालिका में भी छापामारी की। यहां भी चार कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उधर, टीम के सदस्यों ने मेले में अस्थायी दुकानदारों की काटी गई पर्चियों की भी जांच की, जिसमें कई खामियां उजागर हुईं।
विज्ञापन

दरअसल, क्षेत्र में जाहरवीर गोगा माड़ी मेले का आयोजन चल रहा है। यहां अस्थायी दुकानदारों के लिए नगर पालिका की ओर से पर्ची काटी गई थी। इन्हीं पर्चियों के रिकॉर्ड की जब मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सदस्यों ने जब जांच की तो उसमें गड़बड़ी मिली। इस दौरान करीब 30 हजार रुपये की कच्ची पर्चियां मिलीं, जो नियमानुसार गलत है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

टीम ने नपा के सचिव, अकाउंटेंट व अन्य के खिलाफ रादौर थाना में केस दर्ज करने के लिए शिकायत दी है। उधर, नगर पालिका के सफाई निरीक्षक निर्मल सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके से काटी गई दुकानों की कच्ची रसीद जरूर दी है मगर इन्हें कार्यालय में पोर्टल पर चढ़ाया जाना है। उनके अनुसार दो दिन से पोर्टल बंद पड़ा हुआ है। इससे पहले सभी रसीद को पोर्टल पर चढ़ाया जा चुका है। उनका कहना है कि नियमानुसार रसीद काटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed