फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raped a student on the pretext of marrying her and taking her abroad

Yamuna Nagar News: शादी कर विदेश ले जाने का झांसा देकर छात्रा से किया दुष्कर्म

Thu, 17 Oct 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 17 Oct 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Raped a student on the pretext of marrying her and taking her abroad
यमुनानगर। शादी कर विदेश ले जाने का झांसा देकर एक युवक ने बीए फाइनल की छात्रा से यमुनानगर के एक होटल में दुष्कर्म किया। छात्रा की शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह एक कॉलेज में बीए फाइनल की छात्रा है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी पहचान एक युवक से हो गई थी। दोनों के बीच काफी समय से बातचीत हो रही थी। युवक ने उसे शादी कर दूसरे देश में ले जाने की बात कही। इसके बीच युवक उसके अपने साथ यमुनानगर के एक होटल में ले गया। जहां पर उसने उसके साथ संबंध बनाने की बात कही लेकिन, छात्रा ने इंकार कर दिया। बाद में युवक ने जल्द शादी करने की बात कहकर उसे झांसे में लिया और उससे संबंध बनाए। यही नहीं युवक ने उसे गर्भनिरोधक गोली भी खिला दी। इसके बाद एक बार फिर वह उसे लेकर होटल में गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा ने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो वह शादी करने से मुकर गया। यही नहीं युवक के परिजनों ने भी युवती को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर महिला थाने में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed