फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rajan had left home a year ago, now news of burnt dead body has come.

Yamuna Nagar News: एक साल पहले घर छोड़ गया था राजन, अब जला शव मिलने की आई खबर

Tue, 30 Jan 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Jan 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Rajan had left home a year ago, now news of burnt dead body has come.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर कुरुक्षेत्र के मेहरा गांव निवासी राजन एक साल पहले तक पीवीसी काम कर घर परिवार चलाता था। तीन साल पहले ही खारवन गांव में उसकी शादी हुई थी और दो साल का उसका एक बेटा है, लेकिन एक साल पहले वह अचानक घर छोड़कर चला गया। इसके बाद सोमवार को परिजनों को जली हुई हालत में उसकी लाश मिलने की सूचना मिली।
राजन के पिता महेंद्र सिंह के मुताबिक वह खुद मेहनत मजदूरी का काम करता है। एक साल पहले तक बेटा राजन भी उसके साथ पीवीसी का काम करता था, जिससे घर का गुजारा चलता था, लेकिन करीब एक साल पहले वह घर से बिना बताए कहीं चला गया। कब वह अपरोध के दलदल में फंस गया, इसकी परिजनों को जानकारी नहीं। इसके बाद से राजन कभी घर पर नहीं आया और न ही कभी हमारी फोन पर उससे बात हुई। यहां तक उसका मोबाइल नंबर भी उनके पास नहीं था, लेकिन सोमवार को उसे पता चला राजन की गांव गुलाबगढ़ यमुना नहर थाना सदर यमुनानगर के किनारे जली हुई अवस्था में लाश पड़ी हुई है, उसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे। महेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजन का मुंह के अलावा पूरा शरीर जला हुआ था। चेहरा देखकर उसकी पहचान हो सकी है। पिता महेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विदित हो कि सोमवार सुबह लगभग 11 बजे सड़क किनारे जली हालत में शव मिलने की सूचना पर सदर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। फिर फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। तभी परिजनों और पुलिस को हत्या के संबंध में सोशल मीडिया पर जारी की गई पोस्ट की जानकारी मिली। इसमें फेसबुक पर देवेंद्र बंबीहा ग्रुप के नाम से पोस्ट वायरल कर शूटर राजन की यमुनानगर में गोलियां मारकर हत्या करने की बात कबूली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तब सुक्खा दुन्नेके की हत्या की लॉरेंस गैंग ने ली थी जिम्मेदारी
गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुक्खा दुन्नेके की 21 सितंबर 2023 में कनाडा में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। दुन्नेके उन 41 आतंकियों व गैंगस्टरों की सूची में शामिल था, जिसे एनआईए ने भी जारी किया था। गैंगस्टर सुक्खा को खालिस्तानी आतंकी-गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला का राइट हैंड माना जाता था। अर्श डल्ला आतंकी हरदीप निज्जर का करीबी साथी था। डल्ला उसके साथ मिलकर केटीएफ के आतंकी मॉड्यूल को हैंडल कर रहा था। तब दुन्नेके के कत्ल की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी।
उस समय लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था, हां जी सत श्री अकाल, राम राम सारेयां नूं। ये सुक्खा दुन्नेके, जो बंबीहा ग्रुप का इंचार्ज बना फिरता था उसका मर्डर हुआ है कनाडा के विनिपेग सिटी में, उसकी जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई ग्रुप लेता है। इस हेरोइन एडिक्टेड नशेड़ी ने सिर्फ अपने नशे को पूरा करने के लिए पैसों के लिए बहुत घर उजाड़े थे। हमारे भाई गुरलाल बराड़, विक्की मिड्डूखेड़ा के मर्डर में इसने बाहर बैठकर सब कुछ किया था। संदीप नंगल अंबिया का मर्डर भी इसने करवाया था। पर अब इसके किए हुए पापों की सजा इसे मिल गई है। बस एक ही बात कहनी है, जो दुक्कियां-तिक्कियां अभी रह गई हैं, जहां मर्जी भाग लो, दुनिया में किसी भी देश में चले जाओ, ये न सोचो हमारे साथ दुश्मनी लेकर बच जाओगे, टाइम जरूर कम-ज्यादा लग सकता है, लेकिन एक-एक को अपने किए कामों की सजा मिलेगी।



जैतौ की सोनीपत में हुई थी हत्या, गोल्डी बराड़ ने ली थी जिम्मेदारी

गैंगस्टर दीपक मान उर्फ मान जैतो की एक अक्तूबर 2023 में सोनीपत में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मान जैतो पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला था। उसकी लाश खेत से मिली थी। हत्या से कुछ दिन पहले ही उसने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को ललकारा था। कत्ल के बाद गोल्डी बराड़ ने उसके हत्या की जिम्मेदारी ली थी। तब गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था कि हांजी, सबको सत श्री अकाल, राम राम जी, आज बड़े टाइम के सब्र के बाद नशेड़ी (मान जैतो) बंबीहा ग्रुप, जो हमारे भाई गुरलाल बराड़ के शूटर में से एक था और फरार था, उसे उसकी बनती सजा दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed