{"_id":"66ae9126115306d5f6060594","slug":"raja-sandhs-fort-declared-government-heritage-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-123195-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राजा संध का किला सरकारी धरोहर घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राजा संध का किला सरकारी धरोहर घोषित
Sun, 04 Aug 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 04 Aug 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर (यमुनानगर)। हरियाणा हेरिटेज एवं टूरिज्म विभाग ने खंड बिलासपुर के संधाय गांव में बने राजा संध के टीले को सरकारी धरोहर घोषित किया है। संधाय में जंगल व सती माता के मंदिर के समीप राजा संध का किला टीले के रूप में आज भी मौजूद है। राजा संध का इतिहास बहुत ही पुराना हैं।
मान्यता है कि माता सती के दिए श्राप से वर्षों पहले संधाय गांव स्थित राजा संध का किला समय के साथ-साथ एक टीले में तब्दील हो गया। यह टीला सरस्वती नदी के समीप स्थित हैं। जिसको हरियाणा हेरिटेज एवं टूरिज्म विभाग द्वारा सरकारी धरोहर घोषित कर दिया गया हैं। अब किले का जीर्णोद्वारा संभव हैं।
इस टीले से समय-समय पर प्राचीन धातु से बना सामान निकलता रहता है, जिसमें सिक्के व बर्तन शामिल हैं। यही वजह है कि आसपास के लोगों की नजर इस टीले पर रहती है। चोरी छिपे लोग इस टीले की मिट्टी की खाेदाई करके सामान को निकाल कर बेचते रहते हैं। कई बार सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के पदाधिकारी यहां पर दौरा कर चुके हैं।