फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain

25 एमएम बारिश से जलमग्न हुआ शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rain
Rain - फोटो : Yamuna Nagar
ट्विनसिटी में गुरुवार रात से हवा के साथ बारिश का दौर लगातार जारी है। जिले भर में दिनभर रूक रूक कर बारिश होती रही। पहाड़ों पर बारिश से नदी-नाले भी उफान पर हैं। कई गांवों का शहर को जोड़ने वाले सभी मार्गों से संपर्क टूट गया है। किसानों की फसलें भी खराब हो गई हैं। वहीं शहर की निचली कॉलोनियों में पानी भर गया है। जबकि कई जगह पार्किंग ने तालाब का रूख अख्तियार कर लिया है। जबकि बरसात के सीजन से पहले नगर निगम की तरफ से दावा किया गया था कि शहर के तमाम नाले और सीवरों को साफ करवा दिया गया है। इससे बारिश के दौरान जल भराव नहीं होगा, लेकिन बारिश ने निगम के दावों की पोल खोल कर रख दी है। बारिश होते ही कई जगह सड़कें, गलियां और पार्किंग जलमग्न हो जाती है। सबसे ज्यादा बुरा हाल बस स्टैंड, कांसापुर, गांधी नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, वर्कशॉप रोड आदि जगहों पर पानी भर जाता है। वीरवार व शुक्रवार को 24 घंटे के दौरान 25 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed