फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Questions related to Maha Kumbha were asked in board exams

Yamuna Nagar News: बोर्ड की परीक्षा में पूछे महाकुंभ से जुड़े सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Questions related to Maha Kumbha were asked in board exams
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इन दिनों सबसे ज्यादा महाकुंभ संबंधी सामग्री वायरल हो रही है। वहीं, बोर्ड की वार्षिक भी इससे अछूती नहीं रही। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में भी प्रयागराज महाकुंभ छाया रहा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वीरवार को 12वीं कक्षा की पहली अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इस दौरान प्रश्नपत्र के सभी पांच सेट में एक महाकुंभ सामान्य विषय रहा। सभी सेट के प्रश्नपत्रों में महाकुंभ संबंधी प्रश्न पूछे गए थे। तीन कोड में प्रश्नों की शुरुआत ही महाकुंभ से हुई। दो कोड में यह प्रश्न बीच में पूछा गया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों को यह प्रश्न करने के लिए विकल्प दिया गया था। विद्यार्थियों को यह विकल्प के रूप में करना था। अधिकांश विद्यार्थियों ने बताया कि महाकुंभ से संबंधित सभी प्रश्न आसान पूछे गए थे। उन्होंने बताया कि प्रश्नों में महाकंभ कहां लगता है, कितने समय बाद लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज कहा हैं इत्यादि सवाल पूछे गए थे। सभी प्रश्न बहुत आसान थे, जिनका उत्तर उन्होंने दिया है। दरअसल परीक्षा में एक अनसीन पैसिव दिया है। यह विषय कंरटअफेयर पर आधारित होता है। साल के इन दो महीनों में देशभर में महाकुंभ का विषय छाया हुआ है। ऐसे में बोर्ड की ओर से भी यह प्रश्न पूछा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed