फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Purchase of three lakh 87,430 MT paddy in grain markets

अनाज मंडियों में हुई तीन लाख 87,430 एमटी धान की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Purchase of three lakh 87,430 MT paddy in grain markets
यमुुनानगर। जिले में धान की कटाई जोरों पर है। शनिवार देर शाम तक सभी 13 अनाज मंडियों में 3,87,430 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। जिसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 215651 मीट्रिक टन, हैफेड ने 93707 मीट्रिक टन, हरियाणा भंडारण निगम ने 78072 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन

डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि बिलासपुर अनाज मंडी में 34,607 मीट्रिक टन, छछरौली मंडी में 38,712 मीट्रिक टन, गुमथला राव मंडी में 6521 मीट्रिक टन, जगाधरी मंडी में 56,592 मीट्रिक टन, जठलाना मंडी में 5517 मीट्रिक टन, खारवन मंडी में 4565 मीट्रिक टन, प्रतापनगर मंडी में 67,968 मीट्रिक टन, सरस्वती नगर मंडी में 84,689 मीट्रिक टन, रादौर मंडी में 44,383 मीट्रिक टन, रणजीतपुर में 19,017 मीट्रिक टन, रसूलपुर मंडी में 5,259 मीट्रिक टन, साढौरा मंडी में 19,436 मीट्रिक टन व यमुनानगर अनाज मंडी में 194 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन

डीसी ने सभी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे मंडियों से खरीदे गए धान को जल्दी उठाने की व्यवस्था करें ताकि किसान सुविधापूर्ण तरीके से अपनी फसल बेच सके। किसान अनाज मंडी में फसल को सुखाकर लेकर आए ताकि उन्हें फसल बेचने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को भी आदेश दिए कि वे मंडियों में बिजली, पानी, शौचालय और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था करें। जल्द ही वह भी अनाज मंडियों का दौरा कर खरीद कार्य का जायजा लेंगेे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed