फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Protest if damaged road is not repaired by the 30th: Sanju

टूटी सड़क 30 तक नहीं बनी तो प्रदर्शन : संजू

Tue, 08 Sep 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 08 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Protest if damaged road is not repaired by the 30th: Sanju
अ​धिकारियों के साथ बैठक करते भाकियू के पदा​​धिकारी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गांव चमरोड़ी से हिरण छप्पर तक डंपरों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त हुई सड़क के निर्माण को लेकर सोमवार को अंबाला-शामली हाईवे निर्माण कंपनी के अधिकारियों और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान टूटी सड़क 30 सितंबर तक न बनने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई।
भाकियू जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने कहा कि हाईवे के लिए मिट्टी ले जाने वाले डंपरों के कारण सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्कूल जाने वाले कई बच्चों को भी चोटें लग चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के लिए किसान कई बार मंत्री श्याम सिंह राणा और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से मिल चुके हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि सड़क को हाईवे निर्माण कंपनी ने क्षतिग्रस्त किया है, इसलिए इसकी मरम्मत भी कंपनी को ही करनी होगी। इस मामले में पीडब्ल्यूडी की ओर से थाना रादौर में शिकायत भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारियों ने कंपनी अधिकारियों को चेतावनी दी कि 30 सितंबर तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो एक अक्तूबर को कंपनी के कार्यालय और गांव धौलरा स्थित प्लांट पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों का रास्ता रोकने की भी चेतावनी दी गई। बैठक में रादौर ब्लॉक अध्यक्ष जोगिंद्र सिली, मोनू धानुपुरा, रोशन अमलोहा, करनैल सिंह, नवाब सिंह, सतीश कुमार सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed