फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A 12-foot-long python swallowed a monkey in Todarpur village

Yamuna Nagar News: टोडरपुर गांव में 12 फीट लंबे अजगर ने बंदर को निगला

Sat, 12 Sep 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 12 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
A 12-foot-long python swallowed a monkey in Todarpur village
टोडरपुर गांव में अजगर का रेस्क्यू करते वन विभाग कर्मचारी। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। टोडरपुर गांव में शुक्रवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब किसानों ने अजगर को देखा। अजगर ने एक बंदर को जकड़ कर निगल लिया था। सूचना मिलते ही वन्य जीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ने के बाद जंगल में छोड़ दिया।
गांव के कुलदीप सिंह, सुखबीर, प्रदीप, रजत और तलविंद्र ने बताया कि वे पशुओं के लिए हरा चारा लेने खेतों की ओर गए थे। कुलदीप सिंह के खेत के पास पहुंचने पर उन्होंने अजगर को बंदर को निगलते देखा। बंदर को बचाने के लिए आसपास कई अन्य बंदर भी मंडरा रहे थे। शिकार निगलने के कारण अजगर का पेट काफी फूल गया था और वह सुस्त अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन

अजगर को देखकर खेतों में काम कर रहे किसानों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने अजगर को छेड़ने के बजाय वन्य जीव विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन्य जीव विभाग के कर्मचारी मोहित टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर रहने के लिए कहा और विशेष उपकरणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद अजगर को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन्य जीव विभाग के कर्मचारी मोहित ने बताया कि अजगर करीब 12 फीट लंबा है और उसने कुछ समय पहले ही शिकार किया था। इसी कारण वह सुस्त था। उन्होंने बताया कि अजगर को आबादी से दूर जंगल के सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। घटना के बाद ग्रामीणों में दिनभर इसकी चर्चा रही। ग्रामीणों ने वन्य जीव विभाग से खेतों के आसपास समय-समय पर गश्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed