फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dinesh Chauhan elected District Bar President; Pankaj Sharma, General Secretary

Yamuna Nagar News: दिनेश चौहान बने जिला बार के प्रधान, पंकज शर्मा महासचिव

Sat, 12 Sep 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 12 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Dinesh Chauhan elected District Bar President; Pankaj Sharma, General Secretary
दिनेश चौहान।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिला बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को अपना 43वां प्रधान दिनेश चौहान के रूप में चुन लिया। दो बार चुनाव हारने के बाद तीसरी बार दिनेश चौहान बार एसोसिएशन के 43वें प्रधान बन गए। दिनेश चौहान को कुल 1,100 और प्रदीप राठौर को कुल 542 मत मिले। दिनेश चौहान ने प्रदीप चौहान को 558 मतों से हराया। वहीं, बार के महासचिव पंकज शर्मा बने। पंकज शर्मा को 1047 तो नितेश बंसल को 579 वोट मिले।
रिटर्निंग ऑफिसर गुरमेल सिंह मानीपुर ने बताया कि इस बार चुनाव में कुल 1,763 में से 1,651 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान 112 अधिवक्ता मतदान के लिए नहीं पहुंचे। कुल मतदान 93.65 प्रतिशत रहा। मतदान के दौरान कुल 1,642 वोट ही गिने गए, जबकि नौ वोट रद्द कर दिए। कुछ बैलेट पेपर पर स्टैंड सही न लगने, पेन चलने इत्यादि के कारण यह अमान्य कर दिए गए।
विज्ञापन

परिणाम घोषित होने के साथ ही विजेताओं व समर्थकों ने खूब जश्न मनाया। दिनेश चौहान के प्रधान बनने पर समर्थक खुशी से झूम उठे। समर्थकों ने ढोल बजा व फूलों की माला पहनाकर जमकर डांस किया और खुशी मनाई। दिनेश चौहान इससे पहले दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। पिछली बार दिनेश चौहान ने निवर्तमान प्रधान विक्रांत चौहान को कांटे की टक्कर दी थी और 163 मत से हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश चौहान के इस बार चुनाव जीतने पर समर्थकों ने खूब जश्न मनाया। दिनेश चौहान पहले ही राउंड से चुनाव में बढ़त बनाए हुए थे। 1,200 मतों की गणना तक दिनेश चौहान को 405 मतों की लीड मिल चुकी थी। उनकी यह लीड हर चरण में बढ़ती रही और उन्होंने रिकॉर्ड 558 मतों से विजय प्राप्त की।
वहीं बार चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर धर्मवीर राठी ने 808 वोट लेकर जीत दर्ज की। वहीं, निकटतम प्रतिद्वंद्वी जसबीर सिंह राणा को 641 वोट मिले। धर्मवीर राठी ने 167 मतों के अंतर से जीते। महिला आरक्षित उपाध्यक्ष पद पर गरिमा सिंह खुराना ने एकतरफा जीत दर्ज की। उन्हें 955 वोट मिले, जबकि रजनेश बाला को 432 मत प्राप्त हुए। गरिमा सिंह खुराना ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 523 वोट से हराया।
महासचिव पद के चुनाव में पंकज शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1,047 वोट हासिल किए। उनके प्रतिद्वंद्वी नितेश बंसल को 579 मत मिले। पंकज शर्मा ने 468 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। महिला आरक्षित संयुक्त सचिव पद पर सीमा कांबोज निर्वाचित घोषित की गईं। उन्हें 838 वोट मिले, जबकि लक्ष्मी रानी को 587 और एमएस शिवानी नागपाल को 210 वोट प्राप्त हुए।
सीमा कांबोज ने लक्ष्मी रानी को 251 मतों के अंतर से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसमें सुमित मानी ने 872 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। साहिल शर्मा को 660 और पूजा रानी को 103 वोट मिले। सुमित मानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी साहिल शर्मा को 212 वोटों के अंतर से हराया।

दो बार हारे, तीसरी बार सबसे ज्यादा वोट
वर्ष 2024-25 के चुनाव में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान पद ताज अधिवक्ता अरुण ढांडा के सिर पर सजा था। इस दौरान निवर्तमान प्रधान विक्रांत चौहान और दिनेश चौहान दोनों चुनाव हार गए थे। वहीं, 2025-26 के बार चुनाव प्रधान पद के लिए विक्रांत सिंह चौहान व दिनेश चौहान के बीच टक्कर हुई। इसमें दिनेश चौहान हार गए विक्रांत चौहान प्रधान बने। वहीं, तीसरी बार दिनेश चौहान तीनों बार से ज्यादा वोट लेकर प्रधान बने हैं। बता दें कि अरुण ढांडा को 543 वोट मिले थे। विक्रांत चौहान को 607 वोट मिले थे। वहीं, इस बार दिनेश चौहान से सबसे ज्यादा 1,100 मत प्राप्त कर रिकॉर्ड बनाया है।

दिनेश चौहान।

दिनेश चौहान।

दिनेश चौहान।

दिनेश चौहान।

दिनेश चौहान।

दिनेश चौहान।

दिनेश चौहान।

दिनेश चौहान।

दिनेश चौहान।

दिनेश चौहान।

दिनेश चौहान।

दिनेश चौहान।

दिनेश चौहान।

दिनेश चौहान।

दिनेश चौहान।

दिनेश चौहान।

दिनेश चौहान।

दिनेश चौहान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed