{"_id":"6aee2c030a65842fa604602f","slug":"protest-by-parents-outside-a-government-school-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165804-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राजकीय विद्यालय के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राजकीय विद्यालय के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन
Sat, 07 Nov 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
कांसापुर स्कूल के बाहर मौजूद अभिभावक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पंचकूला के राजकीय विद्यालय में बच्ची से मारपीट की घटना के बाद शुक्रवार को कांसापुर राजकीय स्कूल के बाहर अभिभावकों और लोगों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की जवाबदेही और स्कूल के रखरखाव पर सवाल उठाते हुए शिक्षा विभाग से निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की।
प्रदर्शनकारी संजीव नंदा और अंकुश बख्शी ने कहा कि प्रदर्शन से पहले उन्हें कुछ लोगों के फोन आए थे। प्राचार्य की ओर से भी कुछ लोगों से प्रदर्शन नहीं करने का संदेश भिजवाया गया। उन्होंने कहा कि जब प्राचार्य, जिला शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, नगर पार्षद और निगम अधिकारियों को पहले ही सूचना दे दी गई थी, तो प्रदर्शन के लिए मना करना सही नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे स्कूल की व्यवस्था देखने और अपनी बात रखने पहुंचे तो मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया, जिससे अभिभावकों को परिसर में प्रवेश नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाना अभिभावकों का अधिकार है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने शिक्षकों की उपस्थिति, पढ़ाई की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली की समीक्षा करवाने के साथ स्कूल में सफाई और रखरखाव सुधारने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संजीव नंदा, संजय राघव, अंकुश बख्शी, विकास चौधरी सहित अन्य अभिभावक और नागरिक मौजूद रहे।
-- -- -- --