{"_id":"68b73e03beed49225a0c6a08","slug":"priyank-and-anuradha-won-the-rope-jumping-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-143205-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रस्सी कूद स्पर्धा में प्रिंयाक और अनुराधा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रस्सी कूद स्पर्धा में प्रिंयाक और अनुराधा ने मारी बाजी
Wed, 03 Sep 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से मेजर ध्यानचंद के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। इस दौरान रस्सी कूद में बीए अंतिम वर्ष की अनुराधा, बीए प्रथम वर्ष की प्रिंयाक ने संयुक्त रूप से पहला स्थान अर्जित किया।
बीए मनोविज्ञान ऑनर्स अंतिम वर्ष की मनीषा ने दूसरा स्थान अर्जित किया। चेस प्रतियोगिता में बीए मनोविज्ञान ऑनर्स द्वितीय वर्ष क शायना ने पहला स्थान अर्जित किया। बीए मनोविज्ञान ऑनर्स अंतिम वर्ष की गुरलीन ने दूसरा स्थान अर्जित किया। योग प्रतियोगिता में बी कॉम प्रथम वर्ष की तुलसी ने पहला, एमए योग अंतिम वर्ष की चैल्सी व अवलीन ने दूसरा स्थान अर्जित किया। वैशाली व मीनू ने संयुक्त रूप् से तीसरा स्थान अर्जित किया। आरजू को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया।
एक्सटेंशन लेक्चर में आयुर्वेदिक डॉ. अभिमन्यु ने जीवन जीने के सिद्धांत के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन स्वाध्याय, एरोबिक्स, योग करें। साथ ही कोई न कोई खेल अवश्य खेलें। उन्होंने कि अगर भोजन में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, वसा, मिनरल सही नहीं होंगे तो शरीर में रस, रक्त, मांस, मेद, अस्थि, मज्जा धातुएं भी सही नहीं होगी। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ स्मृति, नीलम कांबोज, नैना, गुरमीत, दिव्या, डॉ. अमनप्रीत, डॉ. सुमन व प्रिया ने सहयोग दिया।