फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Private hospitals are reluctant to provide free treatment to the injured

Yamuna Nagar News: घायलों के मुफ्त इलाज में आनाकानी कर रहे निजी अस्पताल

Fri, 29 Aug 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 29 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Private hospitals are reluctant to provide free treatment to the injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सड़क हादसों में घायल लोगों का अनुबंधित निजी अस्पतालों में उपचार कराना पुलिस के लिए परेशानी का कारण बन गया है। वह इसलिए क्योंकि बहुत से निजी अस्पताल इसमें सहयोग नहीं कर रहे। अस्पताल संचालक कभी डेढ़ लाख रुपये की राशि को ज्यादा बताते हैं तो कभी सरकार से इलाज का पैसा समय पर नहीं मिलने की बात कह रहे हैं।
ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत यातायात पुलिस की बढ़ गई है। पुलिस द्वारा मजबूरी में घायलों को सिविल अस्पताल या फिर ट्रामा सेंटर में ही ले जाया जा रहा है। इस योजना को लागू करने के लिए पुलिस सिविल सर्जन कार्यालय में भी जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस बारे में प्राइवेट अस्पताल के संचालकों से कोई बात नहीं बन पाई है। इस बार तो यह मामला रोड सेफ्टी की बैठक में भी जोर शोर से उठा। कई अस्पताल तर्क दे रहे हैं आईसीयू का एक दिन का खर्च चार हजार रुपये है, जबकि उन्हें सरकार से केवल एक हजार रुपये ही मिलने हैं। यह पैसा भी समय पर नहीं मिलता।
विज्ञापन

सिविल सर्जन से भी मिल चुके : ट्रैफिक एसएचओ

ट्रैफिक एसएचओ कुशलपाल राणा का कहना है कि प्राइवेट अस्पताल घायलों को डेढ़ लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज नहीं दे रहे हैं। इस बारे में वह सिविल सर्जन से भी मिले चुके हैं ताकि वह प्राइवेट अस्पतालों में इसे लागू करवा सकें। यदि समय पर इलाज मिल जाए तो किसी भी घायल की जान को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में पैनल के सभी अस्पताल में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा है ताकि किसी घायल के आने पर उसकी सूचना को पोर्टल पर अपलोड किया जा सके। सही समय पर उपचार मिलने से घायल की जान बचाई जा सकेगी। - पार्थ गुप्ता, उपायुक्त, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed