फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Prime Minister's campaign brought results, district ranks first in sex ratio

Yamuna Nagar News: प्रधानमंत्री का अभियान लाया रंग, लिंगानुपात में पहले स्थान पर जिला

Wed, 22 Jan 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 22 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's campaign brought results, district ranks first in sex ratio
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। पानीपत की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 22 जनवरी 2015 को शुरू किया गया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान जिले में रंग लाया है। लिंगानुपात के मामले में यमुनानगर प्रदेश में टॉप पर है। जिले में 2024 में 1000 लड़कों के मुकाबले 939 लड़कियाें का जन्म हुआ। गत सात वर्षों में यह जिले का सबसे अधिक लिंगानुपात है।
वर्ष 2017 में जिले का लिंगानुपात 944 तक पहुंच गया था। ऐसे में वर्तमान में जो लिंगानुपात है उसमें और अधिक सुधार की जरूरत है। एक तरफ लिंगानुपात में सुधार हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ अभी भी ऐसे मामलों में की कमी नहीं है जहां मां खुद ही अपने नवजात बच्चों को मार रही है।
विज्ञापन

इस साल की शुरूआत में ही छह जनवरी को साढौरा की नकटी नदी में नवजात बच्चे को बोरी में बांध कर खुले में फेंक दिया था। बच्चा पहले से जिंदा था या फिर मरा हुआ इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। जिस बोरी में बच्चा था उसके पास बेसहारा कुत्ते मंडरा रहे थे। वहां खेल रहे बच्चों ने मरे हुए बच्चे को नदी में दबा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पता चलने पर पुलिस ने बच्चे का शव नदी से निकलवाया था। लिंगानुपात में यमुनानगर को नंबर एक पर पहुंचाने में पलवल व पंचकूला भी बड़ा हाथ है। वर्ष 2023 में लिंगानुपात के मामले में यमुनानगर सातवें नंबर पर था। पलवल, पंचकूला, सिरसा, गुरुग्राम, फतेहाबाद, नूंह, जींद यमुनानगर से आगे थे।

तब पलवल लिंगानुपात 946 के साथ नंबर एक और पंचकूला 942 के साथ नंबर दो पर था। वर्ष 2024 जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके अनुसार 13 जिलों के लिंगानुपात में गिरावट दर्ज की गई है। इनमें पलवल का 946 से 909 व पंचकूला का 942 से 915 पर आ गया है। ऐसे में यदि इन दोनों के आंकड़ों में गिरावट नहीं आती तो जिला नंबर एक की कुर्सी तक नहीं पहुंच पाता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed