फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pradarsan

वार्ड नंबर छह की अर्जुन नगर कॉलोनी के लोगों ने दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
pradarsan
pradarsan - फोटो : Yamuna Nagar
नालियों, सीवरेज व गंदे पानी की निवासी से परेशान गुरु अर्जुन नगर कॉलोनी वासियों ने सड़क पर धरना देकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं लोगों ने पार्षद के न मिलने पर भी नाराजगी जताई और सड़क पर जाम लगा दिया। वार्ड नंबर छह की गुरु अर्जुन नगर कॉलोनी वासी एकत्र होकर जमीदारा पेट्रोल पंप पर पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जिससे दोनों तरफ का यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग पार्षद को मौके पर बुलवाने के लिए अपनी बात पर अड़े रहे। सूचना मिलने के बाद भी पार्षद मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने पार्षद प्रीति जौहर को मौके पर बुलाया। यहां पार्षद ने लोगों को जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। काफी मशक्कत के बाद लोग माने और सड़क से हटे। जिसके बाद पुलिस ने यातायात सुचारू करवाया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-6 की गुरु अर्जुननगर निवासी बलजीत कौर, निर्मल कौर, हरविंद्र कौर, जसप्रीत सिंह, स्वर्ण सिंह और कुलदीप ने कहा कि कॉलोनी में नालियों व सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में जमा हो जाता है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ स्थानों पर सीवरेज मैन होल के ढ़क्कन न होने से हादसों का खतरा बना हुआ है। इस समस्या को लेकर कॉलोनी वासियों ने पहले भी प्रशासनिक अधिकारियों को समस्या का हल करने के लिए शिकायत दी है। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। लोगों ने आरोप लगाया कि वे जब भी पार्षद से मिलने गए वे नहीं मिलीं। बार बार घर जाकर पार्षद को इसके बारे बताया, लेकिन उन्होंने कभी सुध नहीं ली। इसी समस्या से परेशान होकर लोगों ने छोटी लाइन से जमीदारा पेट्रोल पंप को जाने वाली सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे नहीं माने और पार्षद को मौके पर बुलाने के लिए अड़े रहे। इस दौरान कॉलोनी वासियों द्वारा जाम की सूचना पार्षद आवास तक पहुंचने के बाद भी वे नहीं पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने पार्षद को मौके पर आने को कहा। करीब एक घंटे चले इस हंगामे के दौरान लोगों ने प्रशासन, पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्षद प्रीति जौहर ने पहुंच कर लोगों से बात की। लोगों ने अपनी समस्या बताई। जिस पर उन्होंने कहा कि कॉलोनी की समस्या जल्द ही समाप्त कर दी जाएगी। वहीं सड़कों, नालियों व सीवरेज की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पार्षद के आश्वासन के बाद लोग जाम खोलने को राजी हुए। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। परेशानी से बचने के लिए लोग इधर उधर गलियों से निकले। बाद में पुलिस ने यातायात सुचारु करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed