{"_id":"5fde41ae8ebc3e40a307a3a3","slug":"pradarsan-yamuna-nagar-news-knl547277195","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल में हरियाणा के हिस्से के पानी को लेकर भाजपा नेता बैठे उपवास पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवाईएल में हरियाणा के हिस्से के पानी को लेकर भाजपा नेता बैठे उपवास पर
विज्ञापन
pradarsan
- फोटो : Yamuna Nagar
सतलुज यमुना लिंक नहर का हरियाणा के हिस्से का पानी किसानों को मिलने के समर्थन में जगाधरी अनाज मंडी के गेट पर जिला सचिवालय के सामने भाजपा ने उपवास कार्यक्रम रखा। उपवास कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने की और मुख्य वक्ता के तौर पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा हरियाणा के किसानों के हिस्से का पानी रोकना गलत है व हरियाणा के किसानों पर कुठाराघात है। एसवाईएल नहर से प्रतिवर्ष लगभग 19 लाख घन फीट पानी हर साल हरियाणा के किसानों को मिलना था परन्तु पंजाब की किसान विरोधी कांग्रेस सरकार ने हरियाणा को पानी नहीं दिया। जिससे हरियाणा के एक बड़े क्षेत्र के किसान पानी की कमी से जूझ रहे है। अब हरियाणा के किसान यह बर्दाश्त नहीं करेंगे कि उनके हिस्से का पानी कोई सरकार रोके। एसवाईएल नहर का पानी रोकने के दुष्परिणाम कांग्रेस सरकार को भुगतने पड़ेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि हरियाणा का किसान मेहनती किसान है। वह अपनी मेहनत की बदौलत आज तरक्की कर रहा है, परंतु पंजाब सरकार ने एसवाईएल नहर का पानी रोक कर उसकी तरक्की में बाधा उत्पन्न कर रही है। भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य भी बढ़ा दिया है। जिससे लाखों किसानों को फायदा होगा।
उपवास कार्यक्रम में भजन कीर्तन किया गया व हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम व हरियाणा के हिस्से का पानी लेकर रहेंगे के नारे लगाये। इस दौरान पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, प्रदेश सहप्रवक्ता भारत भूषण जुआल, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, निश्चल चौधरी, चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, जिला उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।