फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pradarsan

किसान आंदोलन को इटली से किया समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
pradarsan
pradarsan - फोटो : Yamuna Nagar
कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की आवाज केंद्र और प्रदेश सरकार भले ही नहीं सुन रही है, लेकिन किसानों की आवाज को और बुलंद करने के लिए विदेशों में रह रहे भारतीय लोगों का समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन

इटली में रहने वाले किसान कर्ण जीत सिंह ने सरकार से तीनों कानून वापस लेने की मांग की है। इटली से भेजे एक संदेश में किसान कर्णजीत सिंह कडकौली ने कहा कि सरकार केवल पूंजीपतियों और साहूकारों की कठपुतली बन कर रह गई है। यदि सरकार किसान-मजदूर और कमजोर वर्ग की अनदेखी करेगी तो उसका पतन हो जाएगा। यही नहीं इटली से भेजे संदेश में उन्होंने जगाधरी विधायक एवं प्रदेश कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर के उस बयान की निंदा की। जिसमें शिक्षा मंत्री ने किसान आंदोलन को 15 से 20 दिनों में बिखर जाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि सरकार इसे किसानों का कानून बता रही है, लेकिन जब किसान ही इसे नहीं मान रहे हैं, तो सरकार इसे क्यों थोपना चाहती है। सरकार को किसानों की मांगों को मानकर तुरंत कानून वापिस लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह किसान आंदोलन अब तीनों कानूनों को रद्द करवा कर ही रुकेगा।
विज्ञापन

कर्णजीत ने कहा कि सरकार ने तीनों बिल पास करने से पहले ही हरियाणा, पंजाब सहित देश के अन्य राज्यों में हजारों एकड़ में अनाज भंडारण के गोदाम बनाने शुरू कर दिए थे। जिससे स्पष्ट है कि सरकार पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि दुष्यंत चौटाला ने किसानों के नाम पर वोट मांगे थे, लेकिन अब किसानों के हालात पर चुप्पी साधे हुए हैं। पिपली में हुए लाठीचार्ज को भी गृहमंत्री अनिल विज ने यह कहकर इनकार कर दिया था कि यहां पर कोई लाठीचार्ज नहीं हुआ। इसका नतीजा यह रहा कि पंजोखरा गांव जो कि अनिल विज ने गोद लिया था। वहां पर लोगों ने उसको घुसने तक नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed