फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   political-news-ymn

भाजपा के राज में किसानों की अनदेखी : दीपेंद्र

Sat, 24 Oct 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Sat, 24 Oct 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शुक्रवार को जगाधरी अनाजमंडी का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण धान की बेकद्री हो रही है और किसानों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस राज में बारीक धान के किसानों को तीन हजार से 3500 रुपये तक दाम दिए थे। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण ही किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। धान के साथ-साथ पॉप्लर और अन्य फसलों के भी किसानों को उचित दाम नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि किसानों की अनदेखी किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी। सांसद ने पत्रकार वार्ता भी की। इस अवसर पर रामचंद्र बिडला, राजकुमार त्यागी, गुरदयाल पुरी, सुभाष चौधरी, डॉ. कृष्णा पंडित, उदयवीर सिंह सोनू, भोपाल भाटी, रामेश्वर लाल, राजकुमार खुर्दबन, सुरेश खुर्दबन, सुरेश शर्मा, मकसूद अहमद, अशरफ अली, जगबीर सिंह, नरपाल भंभौली, धर्मबीर, अजय रूहलाखेड़ी, जयसिंह ढिल्लो, जसविंदर हरिपुर, बिट्टू ससौली, मनीष शेरपुर, धर्मसिंह पिंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनपेड़ मामले में सीएम और वीके सिंह को घेरा
पत्रकारों से बातचीत में दीपेंद्र ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। सांसद ने कहा कि पहले प्रदेश विकास के रास्ते पर तेजी से चल रहा था, लेकिन अब बीजेपी सरकार ने विकास के मामले में गतिरोधक लगाने का काम किया है। प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। सुनपेड़ मामले में जरनल वीके सिंह द्वारा दिए गए बयान पर सांसद ने कहा कि आज बीजेपी का हर नेता असंवेदनशील बयान दे रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले सीएम ने भी इसी प्रकार का विवादित बयान दिया था। अब केंद्रीय मंत्री भी गैर जिम्मेदाराना और निंदनीय बयान दे रहे हैं। सीएम द्वारा सुनपेड़ और गोहाना में हुई वारदात को छोटी-मोटी वारदात कहने पर दीपेंद्र ने कहा कि यदि यह छोटी-मोटी वारदात थी तो सीएम ने इसकी सीबीआई जांच के आदेश क्यों दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed