{"_id":"66b427e63e22bb0be90cc0d6","slug":"police-post-will-open-in-sub-division-hospital-jagadhri-sp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-123427-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी में खुलेगी पुलिस चौकी : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी में खुलेगी पुलिस चौकी : एसपी
Thu, 08 Aug 2024 07:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी में जल्द ही पुलिस चौकी खोली जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल परिसर में जगह चयनित कर ली है। 15 अगस्त से पहले एसपी गंगाराम पूनिया पुलिस चौकी का उद्घाटन करेंगे। अस्पताल में पुलिस चौकी खुलने से यहां ओपीडी देखने वाले डॉक्टरों और काम करने वाले स्टाफ को काफी फायदा होगा, क्योंकि अक्सर किसी न किसी बात को लेकर यहां झगड़े होते रहते हैं। इससे पहले मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में चौकी खोली गई थी। जिससे काफी फायदा हुआ है। अस्पताल में कोई भी घटना या झगड़ा होने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करती है।
जगाधरी के सब डिवीजन अस्पताल में ईएसआई डिस्पेंसरी वाले भवन में स्टाफ नर्स रहती थीं। स्टाफ नर्स अब सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। जिसके बाद उनके क्वार्टर को खाली करवा दिया गया। इसमें काफी सामान पड़ा हुआ था जिसे वहां से हटवा दिया गया है। क्वार्टर के बाद पुलिस चौकी का होर्डिंग भी लगवा दिया गया है। जल्द ही चौकी में ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों के लिए बेड, किचन, शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। क्योंकि पुलिसकर्मियों को 24 घंटे ड्यूटी करनी होती है इसलिए उन्हें हर प्रकार की सुविधा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मुहैया कराई जाएगी।
जल्द शुरू हो जाएगी चौकी: अनुज मंगला
सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी के एमएस डॉ. अनुज मंगला ने बताया कि अस्पताल में काफी समय से पुलिस चौकी की कमी महसूस की जा रही थी। मरीजों के साथ आए लोग डॉक्टरों और स्टाफ के साथ झगड़ा करने लगते हैं। जिससे डॉक्टरों को उपचार करने में दिक्कत होती है। इसके अलावा लड़ाई झगड़े के केस भी अस्पताल में आते हैं। कई बार तो झगड़े में शामिल दोनों पक्ष उपचार या मेडिकल के लिए आ जाते हैं। वह अस्पताल में ही झगड़ा करने लगते हैं। इन सब बातों को देखते हुए उन्होंने एसपी को पत्र लिखा था। एसपी ने अस्पताल में पुलिस चौकी खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है।