फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   police-operation

स्क्वॉयड टीम ने कांवड़ शिविरों को खंगाला

Thu, 06 Aug 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Thu, 06 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
आतंकी हमलों की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन कांवड़ शिविरों पर कड़ी नजर रख रहा है। बुधवार को अंबाला से आई बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉयड टीम ने जिले के विभिन्न कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया। सीनियर आफिसर डॉ. प्रोमिला सांगवान के नेतृत्व में टीम सदस्यों ने खोजी कुत्ते के साथ कांवड़ शिविरों में गहनता से जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


टीम ने नेशनल हाईवे 73 पर कलानौर चौकी से रादौर रोड तक और छप्पर से लेकर कलानौर वाया झोटा रोड तक सड़क किनारे लगे 50 से अधिक शिविरों का निरीक्षण किया। शिविर में मौजूद कांवड़ियों का सामान भी खंगाला। डॉ. प्रोमिला सांगवान ने शिविर संचालकों को निर्देश दिए कि वे शिविर में आने वाले हर कांवड़ यात्री पर कड़ी नजर रखे। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति शिविर में या शिविर के आसपास नजर आए तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन


गश्त के लिए लगाए 16 राइडर, हर शिविर पर तीन पुलिसकर्मी तैनात
डीएसपी मदन लाल ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर कांवड़ शिविरों में छानबीन की जा रही है। जिले में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए शिविरों की सुरक्षा के लिए पूरे क्षेत्र को छह सेक्टर में बांटा गया है और 16 राइडर कांवड़ राजमार्ग पर गश्त कर रहे हैं।  प्रत्येक शिविर के नजदीक तीन पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। डीएसपी ने शिविर संचालकों से अनुरोध किया कि वे शिविरों में किसी भी प्रकार की नशीली वस्तुओं का प्रयोग न तो स्वयं करें और न ही कांवड़ यात्रियों को करने दें। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। शिविर के पास चौकसी रखें और पूरी निगरानी के साथ दिन-रात पहरा भी लगाएं ताकि रात के समय कोई संदिग्ध व्यक्ति शिविर में घुुसकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed