फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police made people aware about drug abuse

Yamuna Nagar News: पुलिस ने लोगों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

Sat, 22 Jun 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 22 Jun 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Police made people aware about drug abuse
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष पखवाड़े के तहत पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों को लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताकर जागरूक किया।
थाना रादौर, जेएमआइटी इंजीनियरिंग कॉलेज रादौर, झंडा चौक जगाधरी, थाना सदर जगाधरी के गांव मानकपुर तथा एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने फव्वारा चौक यमुनानगर, स्टेशन चौक व प्यारा चौक पर पुलिस टीमों ने लोगों तथा युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया। पुलिस टीमों ने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत जहां पुलिस टीमों द्वारा नशा तस्करों पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है। वहीं खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं तथा आम जन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज रादौर में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं तथा आम जन को संबोधित करते हुए बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है तथा अपराधों की जड़ है, इसलिए युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा तथा खेलकूद में अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने मां-बाप के सपनों को साकार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed