फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police is trying to find clues of the accused of firing from CCTV footage

Yamuna Nagar News: सीसीटीवी फुटेज से पुलिस लगा रही फायरिंग के आरोपियों का सुराग

Mon, 03 Mar 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 03 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Police is trying to find clues of the accused of firing from CCTV footage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्कॉर्पियो पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। पीड़ित के पिस्तौल को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर थाना रादौर में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीते शनिवार को रादौर थाना की खेड़ी लक्खा सिंह चौकी क्षेत्र के सतगौली गांव के पास स्कॉर्पियो सवार शेर सिंह पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की थी। हड़तान माजरी गांव निवासी शेर सिंह का कहना था कि वह मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक स्कूल से पारिवार के एक बच्चे का सर्टिफिकेट लेकर लौट रहा था। एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसका पीछा किया था।
विज्ञापन

जब वह एक स्थान पर रुका तो युवकों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी थी। फायरिंग की घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की थी। शेर सिंह की शिकायत पर रादौर थाने में केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज कर पुलिस ने गहनता से मामले की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित शेर सिंह से भी पूरे मामले की जानकारी ली। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। मुस्तफाबाद के बाहर से लेकर घटना स्थल तक फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक की जांच में फुटेज में कोई भी व्यक्ति कार का पीछा करता हुआ कैद नहीं हुआ है।

पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। एएसपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग रहा है। पीड़ित से भी जानकारी ली जा रही है। जल्द ही तथ्यों के आधार पर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed