फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police caught a truck full of agricultural urea

Yamuna Nagar News: पुलिस ने कृषि योग्य यूरिया से भरा ट्रक पकड़ा

Sat, 26 Apr 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 26 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police caught a truck full of agricultural urea
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कृषि में इस्तेमाल होने वाले यूरिया के कट्टों से भरा ट्रक पुलिस ने शनिवार को पुराना सहारनपुर रोड पर पकड़ा। ट्रक चालक यूरिया लेकर उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रहा था। जांच में पता चला कि ट्रक चालक के पास न तो कोई बिल था और न ही बिल्टी।
ऐसे में माना जा रहा है कि ट्रक में कृषि योग्य यूरिया को तस्करी करके यमुनानगर लगाया जा रहा था। फिलहाल ट्रक में यूरिया के कितने कट्टे हैं इसकी गिनती नहीं की जा सकी है। फिर भी ट्रक में 200 से 250 कट्टे होने का अनुमान है। पुलिस ने ट्रक व इसके चालक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में यूरिया की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। दो दिन पहले सीएम फ्लाइंग की टीम ने कैत गांव के पास से कृषि योग्य यूरिया के 100 कट्टों से भरी दो ट्रालियां पकड़ी थी। शनिवार को शक के आधार पर पुलिस ने पुराना सहारनपुर रोड पर तिरपाल से ढके ट्रक की जांच की तो उसमें कृषि योग्य यूरिया मिला। पुलिस ने इसकी सूचना कृषि विभाग के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक में मौजूद चालक से यूरिया के बिल मांगे गए तो वह दिखा नहीं सका। इसके अलावा उसके पास कोई बिल्टी भी नहीं थी। यह भी पता चला कि ट्रक यूपी से आया था। इस ट्रक ने फर्टिलाइजर मूवमेंट ऑर्डर का उल्लंघन किया है। कृषि योग्य यूरिया का एक कट्टा 270 रुपये का है, जबकि टेक्निकल यूरिया का एक कट्टा 2400 रुपये का है। इतना खर्च न करना पड़े इसलिए ग्लू बनाने वाले और प्लाईवुड फैक्ट्री संचालक कृषि योग्य खाद की तस्करी करते हैं।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डाॅ. आदित्य डबास ने बताया कि यूरिया की तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक कई मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। जिस कारोबारी के यहां कृषि योग्य यूरिया होने का शक मिलता है वहां जाकर जांच की जाती है।


सूचना मिलने पर पुलिस ने यूरिया से भरे ट्रक को कब्जे में लिया है। कृषि विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं। जैसे ही उनकी तरफ से लिखित शिकायत आएगी, उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। - सुरेश कुमार, थाना प्रभारी हुडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed