फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   PNB manager sought help from retired employees

Yamuna Nagar News: पीएनबी प्रबंधक ने रिटायर्ड कर्मियों से मांगा सहयोग

Fri, 20 Sep 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Sep 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
PNB manager sought help from retired employees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंजाब नेशनल बैंक यमुनानगर के मुख्य प्रबंधक ने ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन के जिला कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक की। मुख्य प्रबंधक देव राज सिंह ने पंजाब नेशनल बैंक से रिटायर्ड सदस्यों के साथ बैंक सेवा में सुधार व व्यापार में विस्तार के लिए सुझाव आमंत्रित करने को बैठक की थी।
बैठक में पंजाब नेशनल बैंक सर्कल ऑफिस करनाल के डिप्टी सर्कल हेड मुकेश गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। रिटायर्ड सदस्यों की एसोसिएशन से करीब 350 सदस्य जुड़े हैं। मुकेश गुप्ता ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके सामने एसोसिएशन के 35 सदस्य बैठे हैं। प्रत्येक सदस्य को कम से कम 35 वर्ष का अनुभव तो रहा ही होगा। इस प्रकार 35 गुना 35 के हिसाब से 1225 वर्षों का अनुभव उनके सामने बैठा है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी सदस्यों से सुझाव देने व मार्गदर्शन के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस पीएनबी रूपी पौधे को रिटायर्ड साथियों ने 35-40 वर्षों तक अपनी मेहनत से सींच कर बड़ा किया है आज वे उसी के फल खा रहें हैं। आप का सुझाव हमारा मार्गदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि सितंबर महीना आवर्ती जमा योजना के रूप में मनाया जा रहा है। बैंक आप सभी से इसमें सहयोग चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायरीज एसोसिएशन के केंद्रीय संगठन सचिव आरके वोहरा ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक हम सबका प्यारा न्यारा बैंक है। आज भी इसी बैंक से पेंशन लेकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इसकी तरक्की के लिए सहयोग करना हम सबका कर्तव्य है। सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार साझा किए तथा बैंक के व्यापार में विस्तार हेतु सहयोग करने के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान रिटायर्ड कर्मचारियों ने मौके पर 51 खाते आवर्ती स्कीम के तहत खुलवाए। प्रधान चमन लाल कैंसे ने मुख्य प्रबंधक व रिटायर्ड साथियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed