फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   PM will give the gift of a new unit in the power plant: Pawar

पीएम देंगे पावर प्लांट में नई यूनिट की सौगात : पंवार

Fri, 04 Apr 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 04 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
PM will give the gift of a new unit in the power plant: Pawar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट की तीसरी यूनिट का शिलान्यास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यमुनानगर को बड़ी सौगात देंगे। वहीं इस कार्य के लिए होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। यह बात पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कही।
वे वीरवार को भाजपा एससी मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक में शिरकत करने पहुंचे थे। बैठक की भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्म सिंह मट्टू की देखरेख में हुई। वहीं मेयर सुमन बहमनी ने पंचायत मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर मंत्री का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

वहीं, मंत्री पंवार ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा को बहुत महत्वपूर्ण माना है, क्योंकि एक शिक्षित समाज में ही सदैव उच्च सामाजिक मूल्यों की स्थापना होती है। शिक्षा ही एक ऐसा मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे उन्नति के सभी मार्ग खुलते हैं, शिक्षित समाज ही तरक्की करता है। बाबा साहेब ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए संविधान में आगे बढ़ने के लिए कुछ न कुछ अवश्य दिया है। हम सभी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की संविधान रूपी अनमोल धरोहर का आदर करना चाहिए।
मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि बेटियों को शिक्षित करने की शिक्षा बाबा साहेब ने सभी को दी और आज बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारे के साथ भाजपा भी काम कर रही है।

इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता नेपाल सिंह राणा, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका, पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, आयुष विभाग के पूर्व डायरेक्टर डॉ. सतपाल बहमनी, सुंदर लाल, प्रभा सागर, सोमनाथ नंबरदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed