फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Plot allotment process started under the scheme, DC is inspecting

Yamuna Nagar News: योजना के तहत प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू, डीसी कर रहे निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Plot allotment process started under the scheme, DC is inspecting
प्रतापनगर। जरूरतमंद को घर देने के उद्देश्य से चलाई जा रही मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत दूसरे चरण के प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना के अंतर्गत पात्रों को घर बनवाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 100-100 गज के प्लॉट मिलेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के अंतर्गत आने वाले पात्र लाभार्थियों को प्लॉट आवंटित करने के जिला के चयनित गांवों में संबंधित विभाग की ओर से सर्वे किया जा रहा है। वहीं इसी कड़ी के तहत डीसी पार्थ गुप्ता ने खंड के गांव मुजाफ्त खुर्द में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवेदनकर्ताओं में से वकील व मुमताज के घर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सरकार अंत्योदय की भावना के साथ काम कर रही है। जिन लोगों के पास अपने मकान नहीं है सरकार उनको मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए 100-100 गज के प्लॉट दे रही है।
विज्ञापन

इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी की परिवार पहचान पत्र के अनुसार सत्यापित वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक होनी चाहिए। हरियाणा का वास्तविक निवासी, उसके पास परिवार पहचान पत्र आईडी, परिवारों के पास हरियाणा में पक्का मकान नहीं तथा लाभार्थी गांव का स्थायी निवासी होना चाहिए। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद वीरेंद्र सिंह ढुल, जिला राजस्व अधिकारी तरुण सहोता, एसडीएम छछरौली रोहित कुमार, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, तहसीलदार सुदेश मेहरा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्तिक चौहान, पंचायत अधिकारी विकास, पटवारी रामफल, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed