{"_id":"6120035c8ebc3e7a1e6ff8e8","slug":"players-will-show-strength-in-sports-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl805580144","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
यमुनानगर। क्रीड़ा भारती की ओर से प्रदेश में 29 अगस्त को खेल दिवस से लेकर 11 सितंबर तक खेल पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हॉकी, फुटबॉल, लॉन टेनिस, कबड्डी, जूडो, योग, बॉक्सिंग, साइक्लिंग, एथलेटिक्स, वॉलीबाल, बास्केट बाल, कराटे, खो खो, फेंसिंग, कुश्ती, शूटिंग आदि शामिल किए गए हैं। कीड़ा भारती के पदाधिकारियों की शुक्रवार को हुई बैठक में खेल पखवाड़े का कैलेंडर जारी किया गया।
क्रीड़ा भारती के महासचिव सुमीत गुप्ता ने बताया कि जीतने वाले खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। जो भी खिलाड़ी खेलों में भाग लेना चाहते हैं, वे अपना नाम क्रीड़ा भारती की अधिकारिक मेल पर अपना आवेदन भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह 29 अगस्त को तेजली खेल परिसर में किया जाएगा और उसमें मुख्य रूप से अर्जुन अवार्ड विजेता व मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित योगेश्वर दत्त व्यक्ति मौजूद रहेंगे।
उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि 8 किमी साइकिल रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हॉकी का मैच भी खेला जाएगा। सभी खेलों के लिए खेल प्रमुखों की नियुक्ति कर दी गई है और जहां खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी, उनकी लिस्ट भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छह व सात सितंबर को तेजली खेल स्टेडियम में हॉकी के मैच होंगे। इसके लिए डीके साहनी और राजेंद्र कुमार को खेल प्रमुख नियुक्त किया गया है। वहीं चार व पांच सितंबर को पंकज चुघ व नरेश कुमार की देखरेख में पेपर मिल मैदान में फुटबाल, दो व तीन सितंबर को फतेहपुर गांव में कृष्ण कुमार की देखरेख में बालीबॉल, दो सितंबर को तेजली स्टेडियम में कुश्ती के लिए वतन सिंह व परमीत सिंह, छह व सात सितंबर को गांव स्यालवा में होने वाली कबड्डी के लिए राजेन्द्र सिंह व अमन कुमार, इसी गांव में छह व सात सितंबर को खो-खो के लिए राजेन्द्र सिंह व हाकम सिंह, तेजली के सरकारी स्कूल में छह से आठ सितंबर तक जूडो प्रतियोगिता के लिए डॉ. उमेश प्रताप वत्स, नेहरू पार्क के योगा हॉल में दो व नौ सितंबर को होने वाली कराटे प्रतियोगिता के लिए जयप्रकाश सिंह व विजय कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं योग हॉल में ही आठ सितंबर को योग के लिए किरण वधन व अंकुश, आठ व नौ सितंबर को तेजली स्टेडियम में फैंसिंग के लिए अवधेश यादव, आठ सितंबर को हिन्दू कन्या महाविद्यालय में जिम्नास्टिक के लिए बालकृष्ण, 29 अगस्त को तेजली स्टेडियम में एथलेटिक्स के लिए चंद्रपाल राणा, 29 अगस्त को तेजली स्टेडियम से शुरू होने वाली साइकिलिंग के लिए संयम मदान, लोटस वैली स्कूल में चार व पांच सितंबर को होने वाली लॉनटेनिस प्रतियोगिता के लिए विशाल शर्मा व आदित्य चावला, इसी स्कूल में एक व दो सितंबर को शूटिंग के लिए गीतू ठाकर, तेजली स्टेडियम में छह व सात सितंबर को बॉक्सिंग के लिए सुधीर पांडे, एसडी स्कूल में चार व पांच सितंबर को बास्केटबॉल के लिए गोपाल सिंह व अजय कुमार को खेल प्रमुख नियुक्त किया गया है।
सुमीत गुप्ता ने बताया कि इन सभी खेल प्रतियोगिताओं में पूरे जिले से लगभग 1200 खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल पखवाड़े का समापन समारोह 11 सितम्बर को तेजली खेल परिसर में ही रहेगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राम निवास गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर उमेश प्रताप वत्स, प्रदेश कोषाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष भारत भूषण जुयाल, जिला सम्पर्क प्रमुख आदित्य चावला, जिला कोषाध्यक्ष डॉक्टर डॉक्टर शकुन गुप्ता आदि मौजूद रहे।