{"_id":"69ac9c7e0c30eb94720a5994","slug":"players-selected-for-netball-national-competition-today-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-152463-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नेटबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नेटबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन आज
Sun, 08 Mar 2026 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 08 Mar 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। नेटबाल की नेशनल चैंपियनशिप करवाई जा रही है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की श्रीप्यारेजी स्पोर्ट्स एकेडमी जाउला में खेल जा रही है। प्रतियोगिता 24 मार्च से दो अप्रैल तक करवाई जानी है। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों से टीम भाग लेगी। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन रविवार को किया जाएगा। खिलाड़ियों का चयन ट्रायल से किया जाएगा। इसके ट्रायल रविवार (आज) शाम चार बजे दड़वा स्थित श्रीसत्य साईं जागृति विद्या मंदिर में होंगे।
यह ट्रायल प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता के लिए जा रहे हैं। राष्ट्रीय से पहले प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी। यह प्रतियोगिता हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई सोनीपत में 19 से 22 मार्च तक होगी। प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता की विजेता टीमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से करवाई जा रही है। हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन उपाध्यक्ष अशोक सहारन ने बताया कि लड़के और लड़कियों की 38वीं जूनियर राष्ट्रीय नेटबाल चैंपियनशिप, चौथी फास्ट व पांचवीं लड़के और लड़कियों की जूनियर राष्ट्रीय नेटबाल चैंपियनशिप के साथ दूसरी मिक्सड जूनियर राष्ट्रीय नेटबाल चैंपियनशिप और दूसरी मिक्सड सीनियर राष्ट्रीय नेटबाल चैंपियनशिप करवाई जा रही है। यह प्रतियोगिता 24 मार्च से दो अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित श्रीप्यारेजी महाराज स्पोर्ट्स एकेडमी जाउला में होने वाली है।
आयोजक सचिव विशाल सिंह ने बताया कि इसके लिए 18वीं जूनियर हरियाणा स्टेट नेटबाल चैंपियनशिप, चौथी फास्ट व पांचवीं जूनियर हरियाणा स्टेट नेटबाल चैंपियनशिप, दूसरी मिक्सड जूनियर सीनियर हरियाणा स्टेट नेटबाल चैंपियनशिप हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई सोनीपत में 19 से 22 मार्च करवाई जा रही है। इस चैंपियनशिप में हरियाणा के सभी जिलों से लड़के-लड़कियों की टीमें भाग लेंगी। यह ट्रायल श्रीसत्य साईं जागृति विद्या मंदिर में शाम चार बजे लिए जाएंगे। प्रधान अनुज राणा ने बताया कि प्रक्रिया जिला नेटबाल एसोसिएशन की देखरेख में होगी। ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की रजिस्ट्रेशन नंबर स्लिम के साथ आधार कार्ड की मूल व फोटो कॉपी साथ लेकर आनी होगी। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --