फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Piles of garbage near schools and religious sites; people distressed by the stench.

Yamuna Nagar News: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास लगे कूड़े का अंबार, दुर्गंध से लोग बेहाल

Fri, 21 Aug 2026 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 21 Aug 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage near schools and religious sites; people distressed by the stench.
राहुल शर्मा।
यमुनानगर। सफाई और दमकल कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रही हड़ताल का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। 15 दिन से सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण शहर के कई हिस्सों में कचरे के ढेर लग गए हैं। सड़कों के किनारे के अलावा कई स्थानों पर कचरा सड़क के बीच तक पहुंच गया है। स्कूल, कॉलेज, मंदिर और अन्य सार्वजनिक स्थान भी कचरे से अछूते नहीं हैं। बारिश के बाद कचरे से उठने वाली दुर्गंध ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर करीब 1700 मीट्रिक टन कचरा जमा हो चुका है। कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी कचरा उठान प्रभावित होने से लोग परेशान हैं। शहर और गांवों की कई गलियां संकरी होने के कारण टिप्पर अंदर तक नहीं पहुंच पाते। वहीं, लोगों को कचरा उठाने वाले वाहन के आने की जानकारी नहीं मिल पाने के कारण वे आसपास ही कचरा डालने को मजबूर हैं। इससे जगह-जगह कचरे के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। बारिश के बाद गीले कचरे से बदबू और अधिक फैलने लगी है। लोगों को कचरे के ढेरों के पास से गुजरते समय मुंह ढकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कचरे के कारण मच्छर और अन्य संक्रमण फैलने की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन


मंदिर के बाहर कचरे से श्रद्धालु परेशान
जगाधरी निवासी राहुल शर्मा ने बताया कि सफाई व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। सुबह मंदिर जाने के दौरान मंदिर के बाहर लगे कचरे के ढेरों से बदबू आती है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के आसपास नियमित सफाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थी बदल लेते हैं रास्ता
प्रह्लादपुरी निवासी सुशील कुमार ने बताया कि आईटीआई के बाहर भी कचरे के ढेर लगे हैं। बारिश के बाद कचरे से तेज बदबू आने लगी है। यहां से गुजरते समय मुंह पर कपड़ा लगाना पड़ता है। आईटीआई में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी बदबू से बचने के लिए रास्ता बदलकर जाने लगे हैं।
गैस एजेंसी के बाहर कचरे का ढेर:
तेजली कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि स्टेडियम के पास गैस एजेंसी के बाहर कचरे के ढेर लगने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। कचरे से उठने वाली बदबू इतनी तेज है कि आसपास के घरों में बैठना भी मुश्किल हो गया है। लोगों ने जल्द कचरा उठाने की मांग की है।
मंदिर जाना भी मुश्किल हो गया है:
चोपड़ा गार्डन कॉलोनी निवासी बलजीत ने बताया कि वह सुबह सरोजनी कॉलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं। मंदिर के बाहर भी कचरे के ढेर लगे हैं। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

----
वर्जन
- शहर में कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद कूड़ा उठवाने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। अन्य कर्मचारियों की मदद से कूड़ा उठवाया जा रहा है। सरकार भी कर्मचारियों की मांगों पर विचार कर रही है।
- सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम।

राहुल शर्मा।

राहुल शर्मा।

राहुल शर्मा।

राहुल शर्मा।

राहुल शर्मा।

राहुल शर्मा।

राहुल शर्मा।

राहुल शर्मा।

राहुल शर्मा।

राहुल शर्मा।

राहुल शर्मा।

राहुल शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed