फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Person injured in vehicle collision dies in PGI

वाहन की टक्कर लगने से घायल हुए व्यक्ति की पीजीआई में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Person injured in vehicle collision dies in PGI
यमुनानगर। पाबनी रोड पर ओमेक्स सिटी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हुए बाल छप्पर निवासी मलकीत की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाल छप्पर निवासी प्रवीन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई मलकीत राम (50) प्राइवेट नौकरी करता था। 25 अगस्त की रात वह अपने घर से ड्यूटी जा रहा था। जब उसका भाई अपनी बाइक पर पाबनी रोड पर ओमेक्स सिटी के पास पहुंचा तो पीछे से अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसके भाई को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके भाई की हालत गंभीर देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। पीजीआई में उपचार के दौरान देर शाम उसके भाई मलकीत राम की मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed