{"_id":"67823db9018251ca1e04a4d1","slug":"person-died-after-being-hit-by-freight-train-in-yamunanagar-plastic-bag-was-found-near-deceased-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, मृतक के पास से मिला एक प्लास्टिक का थैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunanagar: मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, मृतक के पास से मिला एक प्लास्टिक का थैला
Sat, 11 Jan 2025 03:15 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 11 Jan 2025 03:15 PM IST
सार
न्यू जगाधरी रेलवे स्टेशन पर सूचना मिली थी कि गांधी नगर रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुनानगर में गांधी नगर रेलवे फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को करीब 11 बजे न्यू जगाधरी रेलवे स्टेशन पर सूचना मिली थी कि गांधी नगर रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की। मृतक की उम्र करीब 45 साल के आस-पास लग रही है। उसके पास से एक प्लास्टिक का थैला भी मिला है। लेकिन, शिनाख्त के लिए कोई दस्तावेज नहीं मिला।
विज्ञापन
मृतक ने क्रीम रंग की स्वेट शर्ट पहन रखी है। जिस पर फैशन लिखा हुआ है। पुलिस जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि हादसा मालगाड़ी से हुआ है। चालक ने व्यक्ति को देखकर हॉर्न भी दिया था। इसके बावजूद भी वह चपेट में आ गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहा हैं।
विज्ञापन