फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People of Bari Majra upset due to waterlogging on the road, jammed the road

सड़क पर जलभराव से बाड़ी माजरा के लोग परेशान, सड़क पर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
People of Bari Majra upset due to waterlogging on the road, jammed the road
People of Bari Majra upset due to waterlogging on the road, jammed the road - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। बाड़ी माजरा सड़क पर बनी जलभराव की समस्या से परेशान लोगों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। नाराज कॉलोनीवासियों ने सुबह 10 बजे के करीब सड़क पर जाम लगा दिया। इस कार्य में महिलाओं ने भी लोगों का साथ दिया और वे भी पानी के बीच घुस गई और पार्षद व नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नाराज लोगों ने करीब दो घंटे तक जाम लगाए रखा।
विज्ञापन

जाम की सूचना पाकर मौके पर मेयर मदन चौहान पहुंचे और उन्होंने जाम लगाए लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग इस कदर नाराज थे कि उनके सामने ही उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। महिलाओं व लोगों ने मेयर को खूब खरी खोटी सुनाई। मेयर से कहा कि आप भी हमारी तरह गंदे पानी में उतरकर परेशानी को समझें। कहा कि सुबह बच्चे इसी पानी के बीच से होकर स्कूल जाते हैं। जिससे कई बार इसमें गिरकर चोटिल हो जाते हैं और उनकी ड्रेेस भी खराब हो जाती है। बाद में मेयर ने निगम व पीडब्ल्यूडी अफसरों से बात कर शहर में ब्लॉक पर पडे़ नालों की सफाई कराने का आश्वासन दिया। मेयर के दिए भरोसे पर दो घंटे बाद लोगों ने जाम खोल दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते नालों की सफाई न हुई तो वे दोबारा जाम लगाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

पांसरा फाटक रास्ते से जाने वाले लोग परेशान
रवि कुमार, बृजेश शुक्ला, नेकी राम, नेहा, नीता, रमेशो शीला, रेश्मा, सुमन व ललिता ने बताया कि बाड़ी माजरा पुल से लेकर पांसरा फाटक तक रोड खस्ताहाल है। इसके बीच के हिस्से में नगर निगम ने अमरूत योजना के तहत सीवर लाइन डाली थी, जहां सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। क्योंकि सीवर लाइन बिछाने के लिए तोड़ी सड़क की मरम्मत नहीं हुई। यहां सड़क टूटने के साथ नई बिछाई सीवर लाइन भी चालू नहीं हुई जबकि रोड के दोनों ओर नाले गंदगी से ब्लॉक पड़े हैं। जिनका पानी सड़क पर बहता है। हर समय सड़क पर आधे से एक फीट तक गंदा पानी भरा रहता है। बारिश में हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं। जिससे वार्ड-12 की कॉलोनियों व गांवों सहित रोड से पांसरा फाटक के रास्ते सहारनपुर व यमुनानगर के गांवों को जाने वाले लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीचड़ में गिरने से हो चुका हाथ का फ्रैक्चर
घनश्याम धीमान ने कहा कि सड़क पर जहां जलभराव होता है, वहां दोनों ओर बाड़ी माजरा, तीर्थ नगर, रूपनगर, शंभू कॉलोनी, टपरी के लोग बसे हैं। इसी रास्ते पर थर्मल पावर प्लांट व पांसरा फाटक लगते हैं। इसके बाद भी एक दशक से सड़क की मरम्मत व सही पानी निकासी नही है। पिछले छह माह से जलभराव व कीचड़ से हालत ज्यादा खराब हैं, जिसमें लोग रोज गिरकर चोटिल हो रहे हैं। उनका भी यहां गिरने से हाथ फ्रैक्चर हो चुका है। कई बार पार्षद, मेयर, निगम अफसरों को समस्या बताई, पर समाधान नहीं हो रहा।
स्कूल जाते समय बच्चों की ड्रेस हो जाती है खराब
ऊषा व प्रीति का कहना है कि सड़क पर कई स्कूल हैं, जहां घरों से निकलते ही कई बच्चे सड़क पर गंदे पानी व कीचड़ में गिरकर चोटिल हो जाते हैं या वाहनों की आवाजाही में छींटे गिरने से उनकी ड्रेस खराब हो जाती है। इस तरह काफी बच्चे स्कूल न जाकर लौट आते हैं।

नालों की सफाई आज से ही शुरू कर दी गई है। सड़क रिपेयर के काम के लिए भी पीडब्ल्यूडी को नगर निगम के जमा कराए एस्टीमेट पर टेंडर हो गया है। जिससे सड़क व पानी निकासी की दिक्कत नहीं रहेगी।
-मदन चौहान, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed