फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People are falling prey to diseases due to change in weather

Yamuna Nagar News: मौसम में बदलाव से रोगों की चपेट में आ रहे लोग

Tue, 18 Feb 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 18 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
People are falling prey to diseases due to change in weather
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मौसम में आए बदलाव और वायरल का लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत पड़ रहा है। जिले के 65 फीसदी लोग वायरल की चपेट में आने से सूखी खांसी, गला दर्द, बुखार व जुकाम से ग्रस्त हैं। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के अलावा सीएचसी, पीएचसी और निजी अस्पतालों में लोगों का तांता लगा हुआ है।
सर्दी का मौसम अब धीरे-धीरे अलविदा कह रहा है। इसलिए मौसम तेजी से बदल रहा है। कई दिनों से तेज धूप निकल रही है। गत सप्ताह तो इतनी तेज हवाएं चली की लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। हवाओं की वजह से उड़ी धूल सांस के जरिये लोगों के शहर के अंदर तक पहुंच गई।
विज्ञापन

इससे लोगों के गले पर बुरा असर पड़ा। शुरुआत गला दर्द से हुई और धीरे-धीरे लोग सूखी खांसी की चपेट में आ गए। इसके अलावा जुकाम व बुखार भी लोगों को परेशान कर रहा है। जिला अस्पताल में दवा लेने पहुंचे पवन व मुकेश कुमार ने बताया कि कई दिन से खांसी ने बहुत ज्यादा परेशान कर रखा है। अचानक खांसी होने लगती है। सूखी खांसी की वजह गला व पेट भी दर्द करने लगा है। बार-बार गले में खराश होती है। दवाई लेने से भी आराम नहीं मिल रहा। जुकाम व बुखार ने अलग से मुसीबत बढ़ा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वक्त वायरल बहुत ज्यादा : डॉ. सचिन
जिला नागरिक अस्पताल के डॉ. सचिन ने बताया कि इस वक्त वायरल बहुत फैला हुआ है। इसके अलावा मौसम में आ रहा बदलाव भी स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहा है। जिससे लोग खांसी, जुकाम व बुखार की चपेट में बहुत ज्यादा आ रहे हैं। उनके पास 200 में से 125 से 140 मरीज रोजाना इन्हीं के पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम में लापरवाही बिल्कुल भी नहीं बरतनी चाहिए। अभी एकदम से गर्म कपड़े पहनने नहीं छोड़ने चाहिए। यदि तबीयत ज्यादा खराब है तो तुरंत चिकित्सक से चेकअप कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed