फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Paved streets and roads will be built in the city with Rs 125.52 lakhs

Yamuna Nagar News: शहर में 125.52 लाख से बनेंगी पक्की गलियां और सड़कें

Thu, 25 Jul 2024 07:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 25 Jul 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Paved streets and roads will be built in the city with Rs 125.52 lakhs
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर में 125.52 लाख रुपये से विकास कार्य कराये जाएंगे। इस बजट से वार्डाें में पक्की गलियां और सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम होंगे। इसके लिए नगर निगम ने निविदा लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि वार्ड 21 की राजिंद्र नगर, शिव दयालपुरी कॉलोनी में 6.35 लाख की लागत से पक्की गली व अंडरग्राउंड पाइप लाइन का निर्माण किया जाएगा। 4.22 लाख की लागत से वार्ड नंबर 22 में विभिन्न मरम्मत व रखरखाव के कार्य किए जाएंगे।
इसके अलावा 15.51 लाख की लागत से वार्ड नंबर आठ के मॉडल टाउन में चुन्नी लाल के घर से संदीप जिंदल के घर तक और ठकराल गारमेंट की दुकान से हिना कलेक्शन की दुकान तक गली व नाली का निर्माण किया जाएगा। वार्ड नंबर 17 की नव स्वीकृत लक्ष्मी नगर कॉलोनी एक्सटेंशन में 9.79 लाख की लागत से पक्की गली का निर्माण और एनपी-2 पाइप लाइन डालने का कार्य किया जाएगा। 9.20 लाख की लागत से वार्ड 12 की नव स्वीकृत रूप नगर कॉलोनी में चाय फैक्ट्री मृगनयनी से बाड़ी माजरा सड़क तक पक्की गली व नालियों का निर्माण किया जाएगा। 9.57 लाख की लागत से वार्ड नं. 19 के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। वार्ड नौ की नव स्वीकृत कालिंदी कॉलोनी में 11.70 लाख रुपये की लागत से काजल एसोसिएट की दुकान से तेजली खेल परिसर तक गली व नालियों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

11.49 लाख की लागत से वार्ड 18 की नव स्वीकृत शिव कॉलोनी में ओम प्रकाश वाली गली से गली व नाली का निर्माण, 12.73 लाख की लागत से वार्ड नंबर 18 के फर्कपुर में अंबेडकर भवन का निर्माण पूरा होगा। वार्ड 12 की नव स्वीकृत कामी माजरा कॉलोनी में 11.69 लाख की लागत से डा. इकबाल के घर से आशु के घर तक गली व नाली का निर्माण किया जाएगा। 23.33 लाख की लागत से वार्ड नंबर 10 की हरी प्रसाद कॉलोनी में विभिन्न गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि जारी की गई अधिकतर निविदा भरने की अंतिम तिथि 30 व 31 जुलाई है। इच्छुक एजेंसियां व ठेकेदार संबंधित विकास कार्यों के लिए निविदा भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed