{"_id":"67196cfd2bbb5b35ef0e3040","slug":"pari-got-first-place-in-naman-and-slogan-in-painting-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-127376-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पेंटिंग स्पर्धा में नमन व स्लोगन में परी को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पेंटिंग स्पर्धा में नमन व स्लोगन में परी को पहला स्थान
Thu, 24 Oct 2024 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तंबाकू मुक्ति अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नमनदीप ने पहला, अनुष्का ने दूसरा व पुलकित ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह स्लोगन प्रतियोगिता में परी ने पहला, परीश ने दूसरा व जानवी शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में डाॅ. मीरा जिंदल व संदीप कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
प्रिंसिपल सूबे सिंह पंजेटा ने कहा कि तंबाकू का सेवन सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंचा सकता है। धूम्रपान का असर सिर्फ शरीर पर ही बुरा असर नहीं डालता, बल्कि इससे मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। धूम्रपान से शरीर में रिलीज होने वाले हार्मोन स्ट्रेस लेवल बढ़ाने का काम करते हैं। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि हर साल आठ मिलियन से भी ज्यादा लोगों की मौत तंबाकू के सेवन से होती है। तंबाकू के इस्तेमाल से हृदय रोग, कैंसर, फेफड़ों की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इस मौके पर धर्मपाल, अशोक कुमार, सुमित कुमार, निशा पंजेटा, अनु ग्रोवर, माेनिका सहित सभी अध्यापक मौजूद रहे।