फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   panjab, each seet, election, shiv sena, mukesh baba

पंजाब की हर सीट पर चुनाव लड़ेगी शिव सेना: मुकेश बावा

Tue, 03 Jan 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Tue, 03 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
panjab, each seet, election, shiv sena, mukesh baba
shiv sena - फोटो : यमुनानगर
यमुनानगर। प्रदेश शिव सेना ने नव वर्ष का पहला दिन शहीदों को याद करके मनाया। इस दौरान शिव सेना कार्यकर्ता रविवार को जगाधरी के झंड़ा चौक पर जमा हुए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शिव सेना प्रदेशाध्यक्ष मुकेश बावा मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान कई युवा शिव सेना में शामिल हुए।
विज्ञापन

शिव सेना कार्यकर्ताओं से प्रदेशाध्यक्ष मुकेश बावा ने कहा कि अब वह समय आ गया है कि जब शिव सेना भी उतर प्रदेश के साथ पंजाब व हरियाणा में होने वाले चुनावों में अपने प्रतिनिधि उतारेगी।
विज्ञापन


शिव सेना इसकी तैयारी कर रही है। आज आम आदमी को उसके अधिकार दिलाने की जरूरत है। जिसके लिए उन्हें राजनीति का सहारा लेना होगा और इसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। वहीं उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान की कटासराज यात्रा को रोका जाता है तो शिव सेना कार्यकर्ता आने वाले समय में हज यात्रा का भी विरोध करेंगे और यात्रा को चलने नहीं देगें। हर वर्ष सैकड़ों हिंदू पाकिस्तान के कटासराज की यात्रा को करते हैं, जिसमें अबकी बार रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे हिंदुस्तान की जनता को दुख पहुंचा है। वहीं जिले में अच्छी व्यवस्था मिले इसके लिए भी जिला प्रशासन भी बात करेंगे। आज कल कानून तोड़कर लोग अपना रुतबा बढ़ाना चाहते हैं। मुकेश बावा ने युवाओं का आह्वान किया कि वह शिव सेना जुड़े और राष्ट्र निर्माण में सहयोग दें। पत्रकारवार्ता में मुकेश बावा ने कहा कि अब हरियाणा में अभियान चलाया गया है, ताकि युवाओं को शिव सेना के साथ जोड़ा जाए।


आने वाले समय में शिव सेना हरियाणा में भी चुनाव लड़ेगी। महिला सुरक्षा को लेकर शिव सेना चल रही है और वह महिलाओं को उनका हक व सुरक्षा दिलाकर रहेंगे। नोटबंदी पर बावा ने कहा कि यह सरकार का अच्छा फैसला है। केवल दूसरी पार्टियां इसे मुद्दा बना कर बयानबाजी कर रही है जो सरासर गलत है। वही पंजाब पर उन्होंने कहा पंजाब में चुनाव के लिए तैयार हैं और सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। पानी बंटवारे पर उन्होंने कहा कि पंजाब को हरियाणा के हिस्से का पानी देना ही पड़ेगा। यदि ऐसा नहीं किया गया तो शिव सेना धरने प्रदर्शन करने को तैयार है और वह हरियाणा को पानी दिलाकर रहेंगे। इस दौरान प्रदीप, रामकुमार, योगेश गुप्ता, आशीष, राकेश राव, मेजर, गोवर्धन, अवतार सिंह, सत्यम, मनोज, नीरज, रिका, चेतन, सचिन, प्रदीप तिगरी, गुलजारी, रामनाथ, अरुण, नरेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed