{"_id":"687bebf728dc49be700177c7","slug":"panic-due-to-snake-entering-the-electricity-corporation-office-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-141016-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बिजली निगम के दफ्तर में सांप घुसने से अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बिजली निगम के दफ्तर में सांप घुसने से अफरातफरी
Sun, 20 Jul 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। बिजली निगम के कार्यालय में उस समय अफरातरफी मच गई जब सामान निकालने स्टोर रूम में पहुंचे कर्मचारियों को सांप दिखाई दिया। कर्मचारियों ने सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप पकड़कर कलेसर के जंगल में छोड़ दिया।
बिजली निगम के जेई संतोष ने बताया कि सुबह जब वे कार्यालय पहुंचे थे। एक गांव का ट्रांसफार्मर बदलना थ, जिसके लिए कर्मचारी स्टोर रूम में सामान लेने गए। इस दौरान उन्होंने सामान के बीच सांप बैठा देखा। सांप देख कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना वन्यजीव प्राणी विभाग को दी। वन्य जीव प्राणी विभाग की टीम पहुंची और सांप को रेस्क्यू कर लिया है।
रेस्क्यू टीम के सुरेश ने बताया कि सांप बरसात में नदी नालों में बहकर जंगलों से आबादी की तरफ आ जाते हैं और खेतों में पानी भरा होने के कारण यह सुरक्षित स्थान की तलाश में यहां पर पहुंच गया। कोबरा को रेस्क्यू कर लिया गया है और उसे कलेसर नेशनल पार्क में छोड़ दिया गया है। रेस्क्यू किए गए कोबरा की लंबाई लगभग छह फीट से ज्यादा है। कोबरा सांप बहुत ही जहरीला होता है।
विज्ञापन
वन्य प्राणी विभाग के सुरेश ने बताया कि यह क्षेत्र नेशनल पार्क के करीब है। जंगल में सांप की कई तरह की प्रजातियां हैं। परंतु बिजली निगम से पकड़ा सांप कोबारा प्रजाति का है। सांप की यह प्रजाति हमारे क्षेत्र में बहुत कम पाई जाती है। बारिश के दिनों जगह-जगह पानी भर जाता है। ऐसे में सांप अपने बाहर निकल आते हैं। यह कोबारा भी जंगल से आबादी की तरफ आ गया। सुरक्षित स्थान के लिए वह स्टोर रूम में सामान के बीच छिपकर बैठ गया।