फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   panchyat-election-news

जगाधरी, छछरौली में 493 बूथों पर आज होगा मतदान

Sat, 09 Jan 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Sat, 09 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के पहले चरण में रविवार को जगाधरी व छछरौली खंड में मतदान होगा। जिला व पुलिस प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जगाधरी की 67 ग्राम पंचायतों, 22 ब्लाक समिति वार्डों व जिला परिषद के तीन वार्डों के लिए मतदान होगा। वहीं छछरौली की 123 ग्राम पंचायतों, 30 ब्लाक समिति वार्डों तथा जिला परिषद के छह वार्डों के लिए वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


छछरौली में एक ग्राम पंचायत निर्विरोध चुनी गई

जगाधरी खंड की 67 ग्राम पंचायतों में 551 पंचों के पद हैं। इनमें से 271 पंचों को निर्विरोध चुन लिया गया है। अब शेष 280 पंचों के लिए चुनाव करवाए जाएंगे। इसी प्रकार छछरौली खंड में 122 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव होने हैं। यहां कुल 1025 पंच पद हैं। इनमें से 639 पंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। शेष 386 पंचों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। छछरौली में एक ग्राम पंचायत रायपुर में सरपंच व पंच सर्व सम्मति से चुने जा चुके हैं, जबकि छछरौली ग्राम पंचायत में सरपंच को सर्व सम्मति से चुना जा चुका है। बता दें कि छछरौली ग्राम पंचायत का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन मौजूदा सरपंच का निधन हो जाने के कारण यहां केवल सरपंच का चुनाव करवाया जाना था।
विज्ञापन


सुबह 7:30 से शाम चार तक डाले जाएंगे वोट
प्रथम चरण में दोनों खंडों जगाधरी-छछरौली के लिए चुनाव सुबह 7:30 बजे से शाम चार बजे तक होगा। इसमें जिला परिषद व सरपंच पद के लिए ईवीएम मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा तथा पंच व पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए बैलेट पेपर का प्रयोग होगा। सभी चुनाव से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों को चुनाव के लिए नौ जनवरी को अपनी चुनाव सामग्री ले कर अपने-अपने पोलिंग बूथों पर पहुंचना होगा। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को रात के समय अपने पोलिंग बूथों पर ही रहना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो अन्य पहचान पत्र लेकर जाएं
वोट डालने के लिए मतदाता के पास निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए। यदि किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है, तो वह अपनी पहचान के लिए चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कोई भी अन्य पहचान पत्र दिखाकर वोट डाल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed