फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   panchyat election

भारतीय किसान यूनियन ने किया विरोध

Wed, 12 Aug 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Wed, 12 Aug 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
सरकार द्वारा पंचायत चुनावों में उम्मीदवारों की योग्यता निर्धारित किए जाने के फैसले का भाकियू ने कड़ा विरोध किया है। भाकियू जिला प्रधान संजू गुंदयाना, प्रदेश संयोजक बाबूराम गुंदयाना ने कहा कि सरकार चुनाव में उम्मीदवारों की योग्यता निर्धारित करने से पहले प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसदों व विधायकों की योग्यता भी निर्धारित करे। उसके बाद ही पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की योग्यता निर्धारित की जाए। भारतीय किसान यूनियन की ओर से सरकार से मांग की गई कि सरकार अपने इस फैसले को वापस ले अन्यथा भारतीय किसान यूनियन सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


चुनाव से पहले ही फूंक दिए लाखों, अब छाई मायूसी
रादौर। मंगलवार को जैसे ही राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव लड़ने के लिए सरपंच पद के लिए दसवीं, एससी वर्ग के लिए आठवीं योग्यता निर्धारित की तो चुनाव लड़ने के बहुत से उम्मीदवारों के अरमान आंसुओं में बहते नजर आए। रादौर क्षेत्र में होने वाले पंचायत, ब्लॉक समिति व जिला परिषद का चुनाव लड़ने वाले बहुत से उम्मीदवारों ने अब तक मतदाताओं को रिझाने के लिए लाखों रुपये फूंक दिए हैं।
विज्ञापन


जैसे ही उन्हें पता चला कि सरकार की घोषणा के अनुसार निर्धारित किए गए मापदंड पर वे खरे नहीं उतरते तो  उन्हें निराशा हाथ लगी। जिला परिषद का चुनाव लड़ने के इच्छुक एक उम्मीदवार ने बताया कि उसने अब तक धार्मिक स्थल को दो एसी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों की गलियां व सड़कें बनवाई हैं। दो महीने से वह मतदाताओं को जमकर शराब परोस रहा है। पांच से छह लाख रुपये वह अब तक खर्च कर चुका है। अब सरकार की घोषणा के बाद जिला परिषद चुनाव नहीं लड़ सकेगा। सरकार के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे।


उधर, पंचायत चुनाव में योग्यता निर्धारित होने के बाद चुनाव न लड़ पाने वाले उम्मीदवार अपनी जगह अपने पढे़ लिखे बेटों, बेटियों व पत्नियों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed