फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Panchayat land in Devdhar village was freed from encroachment

Yamuna Nagar News: गांव देवधर में पंचायत की जमीन कराई कब्जा मुक्त

Thu, 18 Dec 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Panchayat land in Devdhar village was freed from encroachment
गांव देवधर में पंचायती जमीन को कब्जा मुक्त करवाते अ​धिकारी। संवाद - फोटो : गौरीगंज के टिकरिया में बुधवार सुबह छाया कोहरा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। गांव देवधर में लंबे समय से कब्जाधारियों के कब्जे में रही पंचायत की जमीन को प्रशासन ने कब्जा मुक्त करवा लिया गया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अभिषेक आनंद ने स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अमले के सहयोग से संत रविदास मंदिर के पास स्थित पंचायत की जमीन को मुक्त कराते हुए मौके पर नींव डलवाकर उसे पंचायत के अधीन कर लिया।

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने बताया कि देवधर गांव निवासी मोल्ड राम ने पंचायत की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। मामले में कोर्ट का फैसला आने से पहले ही प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों पक्षों को आमने-सामने बुलाया और बातचीत के माध्यम से कब्जाधारी से जमीन खाली करवा ली। उन्होंने बताया कि यह जमीन कई वर्षों से अवैध कब्जे में थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में पंचायत की जमीन पर किसी भी प्रकार का कब्जा करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed