{"_id":"68bc80d0783e2e194c062d14","slug":"pallavi-and-milanpreet-won-the-title-of-miss-fresher-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-143407-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पल्लवी व मिलनप्रीत को मिस फ्रेशर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पल्लवी व मिलनप्रीत को मिस फ्रेशर का खिताब
Sun, 07 Sep 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागियों के साथ स्टाफ। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में शनिवार को जूनियर स्टूडेंटस के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बीएससी होम साइंस प्रथम वर्ष की पल्लवी व पीजी डिप्लोमा फैशन डिजाइनिंग की मिलनप्रीत को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया।
मिस थीम का खिताब बी कॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रथम वर्ष की ध्रूविका व एमए इंग्लिश प्रथम वर्ष की अमृतकौर को दिया गया। मिस ग्रेसफुल दीवा का खिताब बीएससी प्रथम वर्ष की राशि को मिला। मिस एलीगेंट पर्सनैलिटी का खिताब एमए इंग्लिश प्रथम वर्ष की सोनल को दिया गया। मिस कांफिडेंस क्वीन का खिताब रुप सज्जा विभाग की तनु को प्रदान किया गया।
मिस चार्मिंग प्रेजेंस का खिताब बी कॉम प्रथम वर्ष की पायल को दिया गया। मिस ग्लैमर्स का खिताब बीएससी फैशन डिजाइनिंग प्रथम वर्ष की किरनदीप को दिया गया। मिस सुपर एटीड्यूटड का खिताब बीएससी फैशन डिजाइनिंग प्रथम वर्ष की सर्वनूर को दिया गया। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं जीवन में लक्ष्य को निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए मेहनत करें। छात्राएं पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाएं और अच्छे मार्क्स अर्जित करें। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।