फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Palak won in Rangoli and Krishna won in Mehndi

Yamuna Nagar News: रंगोली में पलक और मेहंदी में कृष्णा ने मारी बाजी

Mon, 10 Mar 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Palak won in Rangoli and Krishna won in Mehndi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में डीएवी कॉलेज में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बीए द्वितीय की पलक ने पहला तथा बीकॉम प्रथम की प्राची व मुस्कान ने दूसरा स्थान पाया। मेहंदी प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष की कृष्णा ने पहला व एमए फाइनल की आरती ने दूसरा स्थान पाया।
बैलून गेम में बीकॉम प्रथम वर्ष की प्रिया ने पहला तथा बीकॉम द्वितीय की पायल ने दूसरा स्थान पाया। चेयर गेम में बीए फाइनल की रुचिका तथा कविता पाठ में बीए प्रथम की नरेंद्र कौर ने पहला स्थान पाया। महिला सेल के प्रमुख डॉ. गुरमेज सिंह तथा कार्यक्रम की सह संयोजक प्रो. रितु चहल ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में कॉलेज के विभिन्न संकायों से 80 विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. तेजवीर सिंह ने छात्राओं में उनके हित एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। डॉ. एसके दुबे, डॉ. दर्शन लाल, डॉ. छत्रपाल सिंह व डॉ. योगेश सिंह मोहन ने निर्णायक रहे। इस दौरान प्रो. सुनीता, प्रो. कामना, प्रो. नेहा, प्रो. मेघा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed