फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Other schools are sending children for admission

Yamuna Nagar News: दाखिले के लिए बच्चों को भेज रहे दूसरे स्कूल

Fri, 26 Apr 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 26 Apr 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Other schools are sending children for admission
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। कैंप के राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बच्चों के दाखिलों का विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्या को स्कूल में दाखिला देने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके सभी विद्यार्थियों को यहां दाखिला नहीं दिया जा रहा है। दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी व अभिभावक स्कूल के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अध्यापक हर बार किसी न किसी बहाने उन्हें वापस भेज देता है।
छठी, सातवीं व आठवीं में दाखिला लेने आने वाले विद्यार्थियों को दूसरे स्कूल में जाने की सलाह दी जा रही है। अध्यापक अभिभावकों को कह रहे हैं कि आठवीं तक ममीदी स्कूल में दाखिला मिल जाएगा, वहां चले जाएं। जबकि नौवीं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को दस्तावेजों में उलझाया जा रहा है। अब तक यहां ऐसे कितने बच्चों को दाखिला दिया गया है, इसकी रिपोर्ट तक नहीं बनाई गई है। डीईओ ने इसकी पूरी जानकारी कार्यालय में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से स्कूल में यही चल रहा है, जबकि अधिकारी इस मामले की जानकारी न होने की बात कही जा रही है। स्कूल में दाखिला लेने आने वाले विद्यार्थियों को आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, फोटो सहित तमाम दस्तावेजों के लिए कई कई चक्कर लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कई विद्यार्थियों का दाखिला इसलिए नहीं किया जा रहा है चूंकि उनकी उम्र कक्षा के हिसाब से ज्यादा हो गई है। जबकि ऐसा कोई नियम नहीं है। इस स्कूल में पहले तीन साल ऐसे बच्चों को दाखिला नहीं दिया गया, ऐसे में अब उनकी उम्र का हवाला देकर दाखिला नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण अभिभावकों को उनके बच्चों का भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है।

जम्मू कॉलोनी से निवर्तमान पार्षद निर्मल चौहान ने इस स्कूल में दाखिले न होने को लेकर आवाज उठाई थी। स्कूल से वह डीईओ कार्यालय तक गई। जिसके बाद बच्चों के दाखिले शुरू करवाए गए। निर्मल चौहान ने बताया कि सौरभ, गोल्डी, हर्ष, अलीशा ऐसे बच्चे हैं कि उन्हें दाखिला नहीं दिया गया। किसी को ममीदी स्कूल में दाखिला लेने को कहा गया है। किसी की उम्र कक्षा के हिसाब से जयादा बताकर टाला जा रहा है। निर्मल ने कहा कि वे इसकी लिखित शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी को देंगी।



कैंप के स्कूल में बच्चों को दाखिले देने के आदेश दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी बच्चों को दाखिला नहीं दिया जा रहा है, इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो इसका पता करवाया जाएगा। ऐसी लापरवाही करने वालों के खिलाफ शिकायत की जाएगी। दाखिला न होने की शिकायत अभिभावक डीईओ कार्यालय में दे सकते हैं, निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। - शिव कुमार धीमान, उपजिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed