{"_id":"6a67b197b2be346f750172d2","slug":"only-15-percent-of-seats-filled-in-the-first-phase-of-undergraduate-admissions-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-160243-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्नातक में दाखिले के पहले चरण में भरीं केवल 15 प्रतिशत सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्नातक में दाखिले के पहले चरण में भरीं केवल 15 प्रतिशत सीटें
Tue, 28 Jul 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन कॉलेज में दाखिला लेने के लिए पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिले के राजकीय और एडेड कॉलेजों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले की पहली ऑनलाइन प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन राजकीय और एडेडड कॉलेजों में करीब 15 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिले हो पाए हैं।
महाविद्यालय प्रवेश समितियां अब विद्यार्थियों से निजी स्तर पर संपर्क कर उन्हें निर्धारित समय पर दाखिला लेने के लिए फोन कर रही हैं। हालांकि अधिकांश विद्यार्थी अन्य संस्थानों में प्रवेश लेने की जानकारी दे रहे हैं। इसके चलते पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। कॉलेजों का मानना है कि इस बार दाखिला प्रक्रिया समय पर शुरू नहीं होने का सीधा असर प्रवेश संख्या पर पड़ा है।
वहीं जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, उनमें से बड़ी संख्या ने दूसरे विश्वविद्यालयों या निजी शिक्षण संस्थानों में पहले ही दाखिला सुनिश्चित कर लिया। ऐसे में आवेदन होने के बावजूद कॉलेजों में उनकी उपस्थिति नहीं रही। सोमवार को अंतिम दिन होने के कारण विभिन्न कॉलेजों में आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन और प्रवेश संबंधी औपचारिकताओं के लिए विद्यार्थियों की भीड़ दिखाई दी। इसके बावजूद कुल प्रवेश प्रतिशत में कोई उल्लेखनीय बढ़ोतरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
शिक्षाविद् एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. पीके वाजपेयी ने कहा कि यदि आगामी चरणों में प्रवेश प्रक्रिया में तेजी नहीं आई तो जिले के राजकीय और एडिड कॉलेजों की बड़ी संख्या में सीटें खाली रह सकती हैं। इससे न केवल कॉलेजों की नामांकन स्थिति प्रभावित होगी, बल्कि कई पाठ्यक्रमों में पर्याप्त विद्यार्थी नहीं मिलने की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में अब कॉलेज प्रशासन की निगाहें दाखिले के अगले चरण पर टिकी हैं, जिससे रिक्त सीटों को भरने की उम्मीद की जा रही है।
फीस जमा करने का आज अंतिम मौका
शेड्यूल के पहले चरण की ऑनलाइन में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के पास फीस जमा करने का मंगलवार अंतिम दिन है। इसके बाद 29 जुलाई को रिक्त सीटों का विवरण पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। इसके बाद 29 जुलाई को दूसरी फाइनल मेरिट सूची जारी होगी। 29 से 31 जुलाई तक दूसरी मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करवाने की प्रक्रिया चलेगी। फीस जमा न करने वाले विद्यार्थियों का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद जो भी सीटें रिक्त रहती हैं तो ओपन काउंसलिंग के माध्यम से शेष सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।