फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   one youth drawn in canal

नहाने गए 5 दोस्तों में से एक दोस्त नहर में डूबकर लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:05 AM IST
सार

युवक के नहर में डूबने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर अमर सिंह कांबोज को बुलाकर युवक की तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक नहर में लापता युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।

विज्ञापन
one youth drawn in canal
युवक डूबा। - फोटो : DEMO

विस्तार

जयपुर गांव के पास पश्चिमी यमुना नहर में नहाने उतरे पांच दोस्तों में से एक दोस्त वीरवार को तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में बहता चला गया। चारों दोस्तों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपने स्तर पर युवक की तलाश की। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना जठलाना थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


युवक के नहर में डूबने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर अमर सिंह कांबोज को बुलाकर युवक की तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक नहर में लापता युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि बुधवार की दोपहर को गांव सिरसमा (कुरुक्षेत्र) से बाइक पर 5 युवक पश्चिमी यमुना नहर में गांव जयपुर के पास नहाने के लिए आए थे। इस दौरान उनमें से 17 वर्षीय राहुल अचानक नहाते हुए नहर में डूबकर लापता हो गया। जिसकी देर शाम तक गोताखोर नहर में तलाश करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed