{"_id":"614f8c2f8ebc3e0de34959e6","slug":"one-week-left-in-paddy-procurement-chaos-in-mandis-yamuna-nagar-news-knl844311107","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में एक सप्ताह बाकी, मंडियों में अव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में एक सप्ताह बाकी, मंडियों में अव्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह बाद धान की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी, लेकिन अनाजमंडियों में अव्यवस्थाओं का आलम है। इससे किसानों और आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में शेड व फड़ पर वेयर हाउस व हैफेड की गेहूं की हजारों बोरियां रखीं हुई हैं। जिन्हें अभी तक नहीं हटाया गया है। यहां पर उठान बहुत धीमी गति से किया जा रहा है। वहीं भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर का कहना है कि खरीद शुरू होने से पहले अगर मंडियों की व्यवस्था नहीं सुधरी गई तो भाकियू द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
वहीं आढ़तियों का कहना है कि मंडी की अधिकतर लाइटें खराब हैं। इससे शाम होते ही मंडी में अंधेरा छा जाता है। सीवरेज व्यवस्था सही नहीं होने के कारण पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। बिलासपुर आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान दलजीत सिंह बाजवा ने कहा कि कुछ देर की बारिश में ही मंडी में दो से तीन फीट पानी भर जाता है। इससे आढ़तियों व किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आढ़तियों का कहना है कि मंडी में धान की आवक आनी शुरू हो गई है। प्रतिदिन लगभग एक दर्जन से अधिक किसान पहुंच रहे हैं। मार्केट कमेटी सचिव सुमन लता ने कहा कि लाइट ठीक करवाई जा रही है। पानी निकासी को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। गेहूं उठान चल रहा है, समय रहते फड़ व शेड खाली करवा दिए जाएंगे।