फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One accused in Surya murder case arrested

सूर्या हत्याकांड का एक आरोपी और गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
One accused in Surya murder case arrested
सीआईए वन की टीम ने सूर्या हत्याकांड में एक और आरोपी मंडेबरी निवासी सागर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीआईए वन के उप निरीक्षक प्रमोद वालिया ने बताया कि आरोपी सागर को गुप्त सूचना पर फर्कपुर क्षेत्र से काबू किया गया। पुलिस इससे पहले आरोपी अर्जुन, मोनी उर्फ आशु, प्रवीण उर्फ रितिक को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह शिक्षण संस्थान के पास वीरवार देर रात गणपति उत्सव का पंडाल लगवा रहे न्यू हमीदा खालसा कॉलेज निवासी सूर्या पंडित पर दो दर्जन युवकों ने हमला कर दिया था। हमले में घायल सूर्या की अगले दिन पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। तब न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी शिवाली शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है कि सूर्या क्लब की ओर से गुरु गोबिंद सिंह इंस्टीट्यूट के गेट के पास वे हर साल गणेश उत्सव को लेकर कार्यक्रम करते हैं। 10 सितंबर को रात करीब 12 बजे वह अपने भाई सूर्या के साथ गणेश उत्सव का पंडाल लगवा रहा था। तभी वहां पर तीर्थ नगर निवासी हर्ष, आजाद नगर निवासी अक्षित गर्ग, शैंकी, शिवा, आशू पैगवाला, मन्नी मेहरा, नितिन मेहरा, परवेज, शाहरुख और अन्य युवकों ने उनपर हमला कर दिया। आरोपियों ने कंटीली तार लिपटी लोहे की रॉड, खाली कांच की बोतलों व तलवारों से वार कर उसके भाई को बुरी तरह घायल कर दिया। वे उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान शनिवार को सूर्या की मौत हो गई। शिवाली ने बताया था कि सूर्या ने मनीष गंजा और नितिन मेहरा पर पहले मारपीट का केस दर्ज कराया हुआ है। उसमें आरोपी अपनी बेगुनाही के लिए शपत्र पत्र मांगने का दबाव डाल रहे थे। मनीष गंजा जेल से इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती है। आरोपियों ने वहां पर उससे मिलकर उसके भाई पर हमले की प्लानिंग रची थी। पुलिस ने इस केस में नौ लोगों को नामजद कर 15 अन्य पर साजिश के तहत हत्या करने का केस दर्ज किया था। सोमवार को परिजनों व मृतक के साथियों ने शहीद भगत सिंह चौक पर शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी व पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की थी। मंगलवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जो रिमांड पर चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed