फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   On the second day of the ITI programme, 1,970 students filled their trade choices

Yamuna Nagar News: आईटीआई में दूसरे दिन 1,970 विद्यार्थियों ने भरी पसंद की ट्रेड

Sun, 05 Jul 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 05 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
On the second day of the ITI programme, 1,970 students filled their trade choices
आईटीआई में ट्रेड भरने की प्रक्रिया के लिए पहुंचे विद्यार्थी। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए पसंदीदा ट्रेड भरने की प्रक्रिया का शनिवार का दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन कुल 1,970 विद्यार्थियों ने दाखिला लेने के लिए अपनी पसंद की ट्रेड भरी। यह प्रक्रिया 15 जुलाई तक चलेगी। दो दिन में पसंद की ट्रेड भरने वालों की संख्या अब 2,262 हो गई है।
संस्थान में दूसरे दिन भी सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिशियन ड्यूल ट्रेड विद्यार्थियों की पसंद रही। दूसरे दिन कुल 286 विद्यार्थियों ने यह ट्रेड अपनी प्राथमिकता में शामिल की। वहीं, कोपा के लिए 239 ने पसंद भरी। इसी तरह फिटर के लिए 188 और वायरमैन के लिए 147 ने आवेदन किया है। वहीं, मोटर व्हीकल मैकेनिक 113, मशिनिस्ट में 112, वेल्डर में 109, रेफ्रीजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्निशियन में 84, स्टेनो अंग्रेजी में 98, डाटा एंट्री ओपरेटर में 88, इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन में 93 ने रूझान दिखाया है। इसके अलावा चार ट्रेड को छोड़ कर अन्य सभी में दस से 84 तक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

हालांकि, इस बार दाखिले को लेकर विद्यार्थियों में पिछले वर्षों जैसा उत्साह नहीं दिख रहा है। मानना जा रहा है कि बदले नियमों के कारण इस बार आवेदन और दाखिलों की संख्या कम रह सकती है। इस बार प्रवेश प्रक्रिया में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेनिंग (डीजीटी) की ओर से किए बदलावों ने विद्यार्थियों के साथ संस्थानों की भी चिंता बढ़ा दी है। नए नियमों के तहत आईटीआई अपने संस्थान में आए आवेदनों और विभिन्न ट्रेडों में पसंद भरने वाले विद्यार्थियों की संख्या नहीं देख पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की नोडल आईटीआई में सबसे अधिक 1348 सीटें उपलब्ध हैं। यहां विभिन्न व्यवसायों की 61 यूनिट संचालित होती हैं। बेहतर संसाधनों और अधिक ट्रेड होने के कारण हर वर्ष सबसे ज्यादा विद्यार्थियों की पहली पसंद यही संस्थान रहता है। यही कारण है कि पिछले वर्ष नोडल आईटीआई में करीब 12,000 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया था।
आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि विद्यार्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर अपनी पसंद के ट्रेड भरने चाहिए, ताकि आगे की मेरिट और सीट आवंटन प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। साथ ही, किसी भी तकनीकी समस्या या संशय की स्थिति में विद्यार्थी संस्थान से संपर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि विभाग की ओर से अभी वरीयता सूची को लेकर कोई शेड्यूल नहीं जारी किया है।


नए नियमों के तहत आईटीआई में ट्रेड भरने की प्रक्रिया चल रही है। अब तक नोडल आईटीआई में 2,262 विद्यार्थियों ने अपनी पसंद की ट्रेड भरी है। सबसे ज्यादा आवेदन इलेक्ट्रिशियन ड्यूल में आवेदन हुए हैं। - भूपेंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य नोडल आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed