फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Officers should get the development work started before June 30 soon

30 जून से पहले शुरू किए विकास कार्य जल्द पूरे करवाएं अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Officers should get the development work started before June 30 soon
नगर निगम मेयर मदन चौहान ने इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों और अभियंताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों व लंबित पड़े कामों के बारे में चर्चा की। मेयर ने सभी अधिकारियों को 30 जून से पहले शुरू किए गए विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित समय पर विकास कार्य पूरा न करने वाली एजेंसी व ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान मेयर ने इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों से सभी वार्डों में चल रहे निर्माण कार्यों व अमरूत योजना के तहत किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। साथ ही हर कनिष्ठ अभियंता से उसके वार्ड में कितने प्रतिशत कार्य किया गया और कितने समय में पूरा किया जाएगा, इसकी जानकारी ली। उन्होंने टेंडर लगने के बाद जो कार्य शुरू नहीं किए गए, उनके शुरू न होने के कारण पूछे। शहर में बनने वाली सड़कों, गलियों व अन्य निर्माण कार्यों के बारे में इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित कार्यों के निर्माण में आ रही रुकावटों व एनओसी लेने के बारे में जानकारी ली गई। मेयर चौहान ने सभी अधिकारियों को 30 जून से पहले शुरू हुए विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित समय में पूरा न करने वाली एजेंसी को नोटिस जारी कर काम पूरा न करने का कारण पूछने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी अधिकारियों को निधार्रित समय पर एजेंसी व ठेकेदारों के बिलों का भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेयर चौहान ने कहा कि शहर में किए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जो भी निर्माण कार्य शुरू किया जाता है। उसे निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। 30 जून से पहले हर वार्ड में जो भी कार्य शुरू करवाया गया, उसे जल्द से जल्द पूरा करवाना सुनिश्चित किया जाए। जिन वार्डों में अभी तक गलियां कच्ची है या वे क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। उनके जल्द से जल्द एस्टीमेट तैयार करके उनका टेंडर लगाकर निर्माण करवाया जाए। सभी अधिकारी अपने वार्डों में चल रहे निर्माण कार्यों का नियमित विजिट करें और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed