{"_id":"0a923a0f52e57912aa116dd94a7c9067","slug":"officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील और ई दिशा केंद्रों में जांचीं व्यवस्थाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील और ई दिशा केंद्रों में जांचीं व्यवस्थाएं
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला मंडल की आयुक्त नीलम प्रदीप कासनी ने उप तहसील साढौरा, एसडीएम कार्यालय बिलासपुर, तहसील बिलासपुर, तहसील छछरौली तथा तहसील व ई- दिशा केंद्र जगाधरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी डॉ. एसएस फूलिया भी उनके साथ मौजूद रहे।
आयुक्त ने बिलासपुर के एसडीएम कार्यालय में वाहन रजिस्टेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, वृद्ध नागरिकों की समस्याओं, सरकार द्वारा दी जाने वाली पेंशन, विधवा, विकलांग, एससी, एसटी को दी जाने वाली छात्रवृत्तियों जैसी सुविधाओं के बारे में कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूछताछ की। कार्यालय का रिकार्ड भी चेक किया।
उन्होंने सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों तथा उनके समाधान के बारे में भी कार्यालय के कर्मचारियों से जानकारी ली और उन्हें निर्देश दिए कि वे कोताही न बरतें। इसके बाद आयुक्त ने तहसील बिलासपुर व तहसील छछरौली का दौरा कर रिकार्ड का निरीक्षण किया व राजस्व अधिकारियों से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने राजस्व अधिकारियों को इंतकाल, जमाबंदी, रजिस्ट्री, वसीयत व तकसीम से संबंधित मामले निर्धारित समय में करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील जगाधरी व ई-दिशा केंद्र का निरीक्षण किया और सीएम विंडो पर आई शिकायतों के बारे में अधिकारियों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि नई तकनीक से सरकारी कामकाज में काफी सुधार आया है। जिले में 40 सांझा सेवा केंद्रों पर 46 सेवाएं लोगों को प्रदान की जा रही हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सतबीर सिंह सैनी, एसडीएम प्रेम चंद, नगराधीश बिजेंद्र कुमार, डीआरओ सतीश भारद्वाज, डीडीपीओ गगनदीप सिंह, तहसीलदार जगाधरी दर्शन सिंह, तहसीलदार छछरौली टीआर गौतम, तहसीलदार बिलासपुर सुरेश कुमार, डीआईओ रमेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।